बिहार में बक्सर जिले के नैनीजोड़ थाना क्षेत्र में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में दो आपराधिक प्रवृति के बताए जा रहे हैं। हत्या का कारण पैसे का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, सरैया डेरा सहायक थाना के करनामेपुर गांव के रहने वाले रामशम्भु यादव और सुनील यादव का पश्चिम बंगाल में दूध का कारोबार था। व्यवसाय मंे पैसे को लेकर दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद खत्म करने के लिए बुधवार रात नौनीजोर में दोनों ओर से कुछ लोग एकत्र हुए, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए।
इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी भी हुई, जिसमें रामशम्भु यादव और उनके रिश्तेदार संजय यादव तथा सुनील यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक प्राथमिकी सम्बंधित थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें