इग्नू ने शुरू किया बैंकिंग, वित्त में एमबीए पाठ्यक्रम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 जून 2013

इग्नू ने शुरू किया बैंकिंग, वित्त में एमबीए पाठ्यक्रम


इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) इस जुलाई से शुरू हो रहे शैक्षणिक सत्र से बैंकिंग एवं वित्त में एमबीए पाठ्यक्रम शुरू करेगा। इग्नू के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इग्नू द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया है, "यह पाठ्यक्रम विशेषकर बैंक कर्मचारियों के लिए बनाया गया है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवदेन करने के लिए विद्यार्थियों को स्नातक के साथ-साथ 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फिनांस' (आईआईबीएफ) की 'सर्टिफाइड एसोसिएट ऑफ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स' (सीएआईआईबी) परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है। इसके अलावा अभ्यर्थी को बैंकिंग या वित्तीय क्षेत्र में कम से कम दो वर्ष कार्य करने का अनुभव भी होना चाहिए।"

इसके अलावा इग्नू ने फिनांसियल मार्केट प्रैक्टिस में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (पीजीडीएफएमपी) में भी प्रवेश के लिए आवेदन मंगाए हैं। इग्नू के वक्तव्य में कहा गया है, "यह पाठ्यक्रम इग्नू के प्रबंधन स्कूल एवं फिनांशियल टेक्नॉलॉजीस नॉलेज मैनेजमेंट कंपनी (एफटीकेएमसी), मुंबई द्वारा तैयार किया गया है। इस डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।"

प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी इग्नू के सभी क्षेत्रीय केंद्रों से 1,050 रुपये एवं 500 रुपये में क्रमश: बैंकिंग एवं वित्त में एमबीए तथा पीजीडीएफएमपी पाठ्यक्रमों के प्रवेश फॉर्म तथा प्रॉस्पेक्टस प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: