देश के सबसे लोकप्रिय पिता बने शाहरुख खान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 जून 2013

देश के सबसे लोकप्रिय पिता बने शाहरुख खान


बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को एक वेबसाइट द्वारा फादर्स डे पर किए गए सर्वेक्षण में सबसे लोकप्रिय पिता के रूप में सबसे ज्यादा मत मिले हैं। शाहरुख एक बेटे आर्यन और एक बेटी सुहाना के पिता हैं। सर्वेक्षण में उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया। 16 जून को दुनियाभर में फादर्स डे मनाया जाता है। लोकप्रिय पिता के चुनाव के लिए विवाह सम्बंधी वेबसाइट 'शादी डॉट काम' द्वारा एक सर्वेक्षण कराया गया, जिसके तहत 11,000 भारतीय महिलाओं की राय ली गई। सर्वेक्षण के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। 

सर्वेक्षण में शाहरुख को 34.83 प्रतिशत मत मिले जबकि अमिताभ को 31.58 प्रतिशत महिलाओं ने मत दिए। तीसरे स्थान पर क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर रहे, उन्हें 18.61 प्रतिशत मत मिले। 'शादी डॉट काम' के मुख्य ऑपरेटिंग ऑफिसर गौरव रक्षित ने कहा, "सर्वेक्षण में कुछ ऐसी सबसे सफलतम हस्तियां सामने आईं जिन्हें उनके प्यार और समर्पण ने लोकप्रिय पिता भी बनाया है। इससे पता चलता है कि लोग हस्तियों को वास्तविक संबंधों के साथ वास्तविक लोगों के रूप में देखते हैं।"

सर्वेक्षण में प्रतिभागियों से सबसे लोकप्रिय पिता-पुत्री रिश्ते के बारे में भी पूछा गया जिसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनकी बेटी श्वेता नंदा पहले स्थान पर रहे। श्वेता ने व्यवसायी निखिल नंदा से विवाह किया है। दूसरे स्थान पर अभिनेता जितेंद्र और उनकी बेटी एकता कपूर रहे तथा तीसरे स्थान पर अनिल कपूर और उनकी बेटी सोनम कपूर रहे। देश की 44.85 महिलाओं ने शाहरुख व उनके बेटे आर्यन को भारत की सबसे लोकप्रिय पिता-पुत्र जोड़ी चुना।

कोई टिप्पणी नहीं: