आनंद शंकर झारखंड के राज्यपाल के सलाहकार नियुक्त हुए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 जून 2013

आनंद शंकर झारखंड के राज्यपाल के सलाहकार नियुक्त हुए


बिहार के पूर्व पुलिस प्रमुख आनंद शंकर झारखंड के राज्यपाल के नए सलाहकार नियुक्त किए गए हैं। वह विजय कुमार का स्थान लेंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया, "केंद्रीय गृहमंत्री ने सोमवार को राज्यपाल के सलाहकार के रूप में शंकर की नियुक्ति के सम्बंध में अधिसूचना जारी की।" केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पूर्व महानिदेशक विजय को 18 जनवरी 2013 को झारखंड में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने के दौरान राज्यपाल सैयद अहमद का सलाहकार नियुक्त किया गया था।

विजय अब केंद्रीय गृह मंत्रालय में सलाहकार की भूमिका अदा करेंगे और नक्सलियों से जुड़ी समस्या पर ध्यान देंगे। अहमद के दूसरे सलाहकार गृह सचिव के पद से सेवानिवृत हुए मधुकर गुप्ता हैं। शंकर 1973 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)के अधिकारी हैं और अगस्त 2009 से फरवरी 2010 तक उन्होंने बिहार पुलिस प्रमुख की जिम्मेदारी सम्भाली थी।

कोई टिप्पणी नहीं: