गायिका-गीतकार किम्बर्ले वाल्श, गायिका बेयोंसे नोल्स और जेनिफर लोपेज के आकर्षक और अब तक उत्कृष्ट नजर आने वाले स्टाइल से प्रेरणा लेती हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 31 वर्षीया वाल्श ने कहा, "बेयोंसे और लोपेज प्राकृतिक रूप से आकर्षक हैं। मैं बेयोंसे की तरह उन महिलाओं की तरफ देखती हूं जिनकी शारीरिक संरचना मेरे जैसी है, मैं उनमें यह देखती हूं कि उन पर कौन सा स्टाइल फबता है।"
उन्होंने कहा, "मेरा स्टाइल उत्कृष्ट है और मैं उन चीजों पर ध्यान देती हूं जो मुझ पर अच्छी लगती हैं।" वाल्श का यह भी मानना है कि नृत्य करने से इंसान की शारीरिक संरचना ठीक रहती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें