छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर ( 17 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 जून 2013

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर ( 17 जून)

बच्चों के प्रवेश उत्सव का जायजा लेने कलेक्टर अचानक पहुंचे शालाओं में
  • बुदबुदा एवं धानीटोला की शालाओं में देखने मिली भारी अव्यवस्था
  • प्रधानपाठकों के विरूध्द विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश

राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार 17 जून को सभी शासकीय शालाओं के नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत के लिए प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाना था। शाला में प्रवेशोत्सव के साथ ही बच्चों को पुस्तकों का वितरण भी किया जाना था। जिले की शालाओं मे प्रवेशोत्सव का जायजा लेने कलेक्टर श्री बी. चन्द्रशेखर आज अचानक कुछ शालाओं में पहुंच गये और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। बुदबुदा एवं धानीटोला की शालाओं में भारी अव्यवस्था पाये जाने पर उन्होंने वहां के शिक्षकों को फटकार लगाई और दोनों शालाओं के प्रधानपाठकों के विरूध्द विभागीय जांच शुरू करने तथा शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करनें के निर्देश दिये है। कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर आज 17 जून को अचानक वारासिवनी विकासखंड के ग्राम सावंगी की शाला में पहुंचे। माध्यमिक शाला सावंगी में उन्होंने शिक्षकों की उपस्थित के बारे में जानकारी ली। शाला के सभी शिक्षक उपस्थित पाये गये। जानकारी लेने पर पाया गया कि शाला में बच्चों को वितरण के लिए पर्याप्त संख्या में पुस्तकें नहीं मिली है। प्राथमिक शाला सांवगी में भी सभी शिक्षक उपस्थित पाये गये। प्राथमिक शाला में सरपंच अपने बच्चे को कक्षा पहली में प्रवेश दिलाने के लिए आये थे। कलेक्टर द्वारा प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक को निर्देशित किया गया कि वे गांव में किये गये सर्वे के अनुसार चिन्हित सभी बच्चों को कक्षा पहली में प्रवेश दिलायें। कलेक्टर द्वारा सावंगी में बच्चों के मध्यान्ह भोजन के बारे में भी जानकारी ली गई। शाला के किचन शेड में समूह की महिला द्वारा भोजन पकाने की तैयारी की जा रही थी। कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर सावंगी के बाद प्राथमिक  शाला तुमड़ीटोला पहुंचे। इस शाला में शिक्षक बच्चों के साथ व्यवस्थित रूप से प्रवेशोत्सव की तैयारी कर रहे थे। इस शाला में कक्षा पहली में सात बच्चों को प्रवेश दिया गया है। कलेक्टर ने शाला के प्रधानपाठक को निर्देशित किया कि सभी बच्चों को पुस्तकों का वितरण करें और बच्चों का गणवेश में शाला आना सुनिश्चित करें। इस शाला में बच्चों के लिए पुस्तके प्राप्त हो गई थी। 

नहीं मनाया प्रवेश उत्सव, एक भी बच्चे को नहीं मिला प्रवेश
कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर दोपहर 12.30 बजे प्राथमिक शाला धानीटोला पहुंचे तो वहां पर भारी अव्यवस्था देखने को मिली। शाला में नव प्रवेशी बच्चों के स्वागत के लिए प्रवेशोत्सव मनाने जैसी कोई तैयारी नहीं थी। शाला में पांच शिक्षक होने के बाद भी शाला के बच्चे बाहर खेल रहे थे। इसका कारण पूछने पर शिक्षकों ने बताया कि फर्श पर पानी से पोछा लगाया गया है, जिसके कारण फर्श गिला हो गया है और बच्चे बाहर खेल रहे है। इस शाला में पहली कक्षा में एक भी बच्चे को प्रवेश नहीं दिलाया गया है। बच्चों को वितरण के लिए लाई गई  पुस्तकों को भी व्यवस्थित नहीं किया गया था। धानीटोला में माध्यमिक शाला का नया भवन तैयार होने के बाद भी नये भवन में माध्यमिक शाला न लगाकर पुराने भवन में ही दो पालियों में माध्यमिक व प्राथमिक शाला लगाई जा रही थी। कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर ने प्राथमिक शाला धानीटोला की इस स्थिति पर नाराजगी जाहिर की और शाला के प्रधानपाठक चैतराम चौहान के विरूध्द विभागीय जांच शुरू कर पद से पृथक करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने शाला में पदस्थ सहायक अध्यापिका ललिता बिसेन, वीणा भलावे, अर्पणा डोंगरवार एवं रूखमणि वरकड़े को कारण बताओ नोटिस करने के निर्देश दिये कि क्यों न अपनेर् कत्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण उनके विरूध्द अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये। उन्होंने धानीटोला की माध्यमिक शाला को नये भवन में लगाने के निर्देश दिये और गांव के प्रत्येक घर में जाकर पात्रता वाले बच्चों को शाला में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर धानीटोला के बाद शासकीय प्राथमिक शाला बुदबुदा पहुंचे। इस शाला में स्थिति धानीटोला की शाला जैसी ही थी। शाला में फर्श पर झाड़ू तक नहीं लगाई गई थी। शाला में पहली कक्षा में मात्र एक बच्चे को प्रवेश दिलाया गया था। शाला में प्रवेश उत्सव भी नहीं मनाया गया। शाला के प्रधानपाठक बच्चों के लिए जनशिक्षा केन्द्र से पुस्तके लाते मिले। जबकि यह कार्य उन्हें पहले ही करना था। कलेक्टर द्वारा प्रधान पाठक से पूछा गया कि कक्षा पहली में बच्चों को प्रवेश क्यों नहीं दिलाया गया तो प्रधानपाठक ने बताया कि गांव में प्रायवेट स्कूल खुल गये है और अधिकांश बच्चों ने उनमें प्रवेश ले लिया है। इस पर कलेक्टर ने वहां के शिक्षकों को फटकार लगाते हुए कहा कि गरीब लोगों के पास इतना पैसा नहीं होता है कि वे अपने बच्चों को प्रायवेट स्कूलों में पढ़ा सके। शिक्षकों की लापरवाही के कारण उन्हें मजबूरी में प्रायवेट स्कूलों की ओर जाना पड़ रहा है। इस स्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कक्षा पहली में नये बच्चे प्रवेश नहीं लेंगें तो शिक्षकों को वेतन किस काम का दिया जायेगा। प्राथमिक शाला बुदबुदा की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर ने वहां के प्रधानपाठक श्री दिनेश बिसेन के विरूध्द विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश दिये है। इसके साथ ही उन्होंने शाला की सहायक अध्यापक दुर्गा बिसेन एवं नौसन मड़ावी को कारण बताओ नोटिस करने के निर्देश दिये है कि क्यों न इस लापरवाही के लिए उनकी सेवायें समाप्त कर दी जाये। धानीटोला एवं बुदबुदा की प्राथमिक शाला के सहायक अध्यापकों को सात दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है।  

जिले में 103 मि.मी. वर्षा रिकार्ड

चालू वर्षा ऋतु में 01 से 17 जून तक जिले में 103 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में मात्र 20 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई थी। चालू सीजन में बालाघाट तहसील में 110 मि.मी., वारासिवनी में 64 मि.मी., बैहर में 188 मि.मी., लांजी में 15 मि.मी. तथा कटंगी तहसील में 101 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में बालाघाट तहसील में 30 मि.मी., वारासिवनी में 54 मि.मी., लांजी में 4 मि.मी., कटंगी में 13 मि.मी. तथा बैहर तहसील में शून्य मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई थी। 

डॉ. तुकड़यादास वैद्य का दौरा कार्यक्रम
म.प्र. राज्य अल्प संख्यक आयोग के सदस्य डॉ. तुकड़या दास वैद्य 18 जून को प्रात: 8 बजे सर्किट हाउस बालाघाट में जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगें और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगें। डॉ. वैद्य शाम 7 बजे हट्टा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगें। 19 जून को वे प्रात: 11 बजे बालाघाट में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगें तथा अपरान्ह 4.40 बजे ग्राम पांजरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगें। डॉ. वैद्य 20 जून को प्रात: 10.30 बजे सर्किट हाउस में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित प्रकरणों में जनसुनवाई में शामिल होंगें तथा दोपहर 2 बजे जिला स्तरीय 15 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति की बैठक में शामिल होंगें। 

अल्पसंख्यक कल्याण आयोग के सदस्यों का दौरा कार्यक्रम
 
म.प्र. राज्य अल्प संख्यक आयोग के सदस्य श्री आनंद बर्नाड, श्री अनवर मोहम्मद खान, श्री त्रिलोचन सिंह बासू, श्रभ् कमाल भाई तथा आयोग के सचिव श्री ओमेश मूंदड़ा का 20 जून को बालाघाट आगमन हो रहा है। ये सभी सदस्य 20 जून को जिला स्तरीय 15 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति की बैठक में शामिल होने के बाद बालाघाट से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगें। 

डी.एङ के लिए अप्रशिक्षित शिक्षकों की वरिष्ठता सूची प्रकाशित

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट द्वारा शासकीय शालाओं में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों की डी.एङ के लिए वरिष्ठता सूची दावे आपत्ति के निराकरण के बाद प्रकाशित कर दी गई है। डाईट के प्राचार्य ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3 को प्रथम वरियता प्रदान की गई है। डी.एङ की काउंसिंलिंग में 16 जनवरी 2007 से 11 मई 2010 तक की अवधि में कार्यभार ग्रहण करने वाले संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3 को ही उपस्थिति देना है। डी.एङ प्रथम वर्ष नियमित पाठयक्रम 2013-14 में 50 सीटों के लिए काउंसिंलिंग 19 जून को डाईट बालाघाट में प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होगी। 

भटेरा में लगाया गया पशु उपचार शिविर
300 पशुओं को लगाये गये गलघोंटू से बचाव के टीके
कृषि कार्यों एवं दुग्ध उत्पादन में स्वस्थ एवं उन्नत नस्ल के पशुओं की उपयोगिता को दृष्टिगत रखते हुए पशु पालन विभाग के तत्वावधान में गत दिवस ग्राम भटेरा में विशाल पशु उपचार शिविर लगाया गया था। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. सीमा रानी कृपा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर मे पशुओं का उपचार करने के साथ ही 300 पशुओं को गलघोटूं बीमारी से बचाव के लिए टीके लगाये गये। वरिष्ठ पशु चिकित्सा शल्यज्ञ डॉ. राजेश्वर सिंह नगपुरे ने बताया कि ग्राम भटेरा में आयोजित इस शिविर में 43 पशुओं का उपचार कर उनके लिए नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर में 6 मादा पशुओं का गर्भपरीक्षण किया गया तथा पशु नस्ल सुधार के लिए 4 नर पशुओं का आधुनिक तकनीक से बधियाकरण किया गया। शिविर में 12 बांझ पशुओं का उपचार कर उन्हें प्रजनन योग्य बनाया गया। इस शिविर में 300 पशुओं को गलघोंटू बीमारी से बचाव के टीके लगाये गये। इस शिविर में पशुपालकों एवं किसानों को पशुओं के रखरखाव के उपाय भी बताये गये। इस शिविर में पशुओं की जांच कर उनका उपचार करने में पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री एच.आर. चौधरी, वेक्सीनेटर श्री आमाडारे, पट्टी बंधक श्री क्षीरसागर का सराहनीय योगदान रहा। इस शिविर के आयोजन में सरपंच श्री दिलीप बम्बूरे का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

एकलव्य स्कूल उकवा में अतिथि शिक्षकों का पैनल तैयार करने 25 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय उकवा में शैक्षणिक सत्र 2013-14  में कालखंड आधार पर अतिथि शिक्षकों का पैनल तैयार करन इच्छुक व्यक्तियों से आगामी 25 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संगीत तथा कम्प्यूटर विषय में प्रशिक्षित अतिथि शिक्षकों का पैनल तैयार किया जायेगा। आवेदक को संबंधित विषयों में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक एवं बी.एङ होना चाहिए। अतिथि शिक्षक को इस कार्य के लिए कोई अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जायेगा। अतिथि शिक्षकों को 210 रु. प्रति कालखंड की दर से मानदेय का भुगतान किया जायेगा। आवेदक को हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में दक्ष होना चाहिए। भरे हुए आवेदन पत्र आगामी 25 जून 2013 तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय उकवा में जमा किये जा सकते है।

थाना हरपालपुर मे चोरी के आरेापी ्िरगरफतार

थाना हरपालपुर मे दिनाक 13.06.2013 को फरियादी दिव्यांष मिश्रा राजा कालोनी हरपालपुर मे अज्ञात चोरेा के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया । जिस पर थाना हरपालपुर मे अपराध पंजीवद्व कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दोरान एवं मुखिविर की सूचना पर नेहरु तिराहा हरपालपुर मे एक संदिग्ध व्यक्ति केा गिरफतार करने पर उसके पास एक 32 बोर का कटटा एवं एक कारतूस वरामद किया आरेापी - जित्तू श्रीवास पिता जयनारायण श्रीवास नि0 उरई (उ0प्र0 ) से पूछताछ पर एवं उसके हरपालपुर आने के कारणो की जानकारी ली जिस पर कढाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दिनाक 13.06.2013  मे राजा कोलोनी की चोरी करना स्वीकार किया ।

आरेापी के मेमोरेण्डम के आधार पर उसके किराये के कमरे से तलासी लेने पर उसके बेग से उक्त चोरी का सम्पूर्ण मसरुका करीब 9 लाख रुपये के सेाने व चाॅदी के जेवरात 12500 नगद रुपये एवं एक नोकिया कपंनी का मेाबाइल जप्त किया। आरोपी से अन्य मामलो मे पूछतांछ जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: