बिहार में जद-यू पर हमलावर हुई भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 जून 2013

बिहार में जद-यू पर हमलावर हुई भाजपा


बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद अपने सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) के खिलाफ हमलावर हो गए हैं। उन्होंने न केवल जद-यू के लोगों पर भाजपा के विधायकों और निर्दलीय विधायकों को मंत्री बनाने का लालच देने का आरोप लगाया, बल्कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के लिए एक विद्यालय का मैदान नहीं देने की भी बात कही। 

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एक विद्यालय परिसर का उपयोग जदयू ने अधिकार रैली के समय किया था, लेकिन 23 जून को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के लिए परिसर उपलब्ध नहीं कराना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार बचाने के लिए जदयू सभी दलों के विधायकों पर डोरे डाल रही है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि हम कुछ भी करते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वे कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती। उल्लेखनीय है कि भाजपा के गोवा अधिवेशन में नरेंद्र मोदी को अगले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही जद-यू और भाजपा में तनाव बढ़ गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: