जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा आज ग्रामीणों से रूबरू होंगे और
- 21 निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं सात का शिलान्यास करेंगे
- मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का ग्रामों में शुभांरभ
जनसम्पर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा शनिवार को सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होंगे। इस दौरान पूर्ण करायें गए 21 निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं सात कार्यो का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा सिरोंज में महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के द्वारा प्रारंभ किए जा रहे आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का शुभांरभ सिरोंज के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में करेंगे। जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा भ्रमण के दौरान ग्रामों में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का शुभांरभ हितग्राहियों को खाद्यान्न प्रदाय कर करेंगे। भ्रमण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को एवं विभागीय अन्य योजनाओं से लाभांवित होने वाले हितग्राहियों को मौके पर लाभांवित करेंगे। जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा 15 जून शनिवार को सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के जिन ग्रामों का सघन भ्रमण करेंगे तदानुसार प्रातः 11 बजे ग्राम करीमाबाद, दोपहर 12 बजे ग्राम भोजपुर, दोपहर एक बजे ग्राम सेमलखेड़ी, दोपहर दो बजे ग्राम चकना, दोपहर तीन बजे ग्राम झागर, दोपहर चार बजे ग्राम बरेण्डा, सायं पांच बजे ग्राम सारंगपुर एवं सायं छह बजे विशनपुर उर्फ सोनपुर का तथा रात्रि सात बजे ग्राम कल्याणपुर में पहुंचकर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे वही ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं से अवगत होकर निराकरण की कारगर पहल करायेंगंे और इन ग्रामों में लोकार्पण एवं शिलान्यासों के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं से लाभांवित होने वाले हितग्राहियों को लाभांवित करेंगे। जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा इस दौरान ग्रामों मंे मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का भी शुभांरभ करेंगें जनसम्पर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा भ्रमण के दौरान ग्राम करीमाबाद में आयोजित कार्यक्रम में बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करेंगे वही पूर्ण कराई गई सड़क का लोकार्पण करेंगे। ग्राम भोजपुर को घोषित किए गए राजस्व ग्राम का शुभांरभ, पंच परमेश्वर योजना एवं आदिम जाति कल्याण विभाग की योजना के तहत पूर्ण करायंे गए तीन सीसी रोड़ों का लोकार्पण एवं एक सीसी रोड़ का सीसी रोड़ का भूमिपूजन करेंगे। ग्राम सेमलखेड़ी में पूर्ण करायें गए आठ निर्माण कार्यो का लोकार्पण करेंगे, जिसमें सीसी रोड़, ग्रेवल मार्ग, पंचायत भवन इत्यादि शामिल है। ग्राम चकना को भी राजस्व ग्राम बनायें जाने की कार्यवाही का शुभांरभ एवं छह निर्माण कार्यो का लोकार्पण करेंगे। जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा ग्राम झागर में सीसी रोड़ के भूमिपूजन कार्य में शामिल होंगे। ग्राम बरेण्डा में माध्यमिक शाला भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास और सीसी रोड़ का लोकार्पण करेंगे। ग्राम सारंगपुर में सीसी रोड़ का भूमिपूजन, ग्राम कल्याणपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पूर्ण करायें गए सड़क मार्ग का लोकार्पण और ग्राम विशनपुर मंे पंच परमेश्वर योजना के तहत बनने वाली एक सीसी रोड़ का शिलान्यास तथा पूर्ण कराई गई एक सड़क का लोकार्पण करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें