झारखंड में बेतहाशा बढ़े हैं दुष्कर्म के मामले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 जून 2013

झारखंड में बेतहाशा बढ़े हैं दुष्कर्म के मामले

झारखंड में साल 2013 के पहले पांच महीने में गत दो वर्षो की समान अवधि के मुकाबले दुष्कर्म के दर्ज मामलों में तेज वृद्धि देखी गई है। यह जानकारी राज्य की पुलिस विभाग द्वारा जारी आंकड़ों से सामने आई है। इस साल एक जनवरी से 31 मई के बीच दुष्कर्म की 500 घटनाएं सामने आई हैं। इसी अवधि में 2012 में 328 तथा 2011 में 292 मामले दर्ज कराए गए थे।

झारखंड पुलिस प्रमुख राजीव कुमार ने कहा, "दुष्कर्म सहित सभी अदालती शिकायतों को दर्ज किए जाने के सम्बंध में चलाए जा रहे तेज अभियान के बीच दुष्कर्म की दर्ज की गई घटनाओं में वृद्धि हुई है। साथ ही, लोगों में बढ़ती जागरूकता की वजह से भी दुष्कर्म के खिलाफ दर्ज मामलों में वृद्धि हुई है।"

2013 के पहले पांच महीने में राज्य में हत्या के 809, 2012 में 853 तथा 2011 में 837 मामले दर्ज किए गए हैं।  इसी अवधि में 2013 में लूट के 229 मामले, 2012 में 230 तथा 2011 में 288 मामले दर्ज किए गए।

जहां तक चोरी की घटनाओं का सवाल है तो इस अवधि में 2013 में 3,300, 2012 में 3,459 तथा 2011 में 3,292 मामले दर्ज किए गए। 2013 के पहले पांच महीने में अपहरण के 20 मामले दर्ज किए गए जबकि यह आंकड़ा 2012 में 23 और 2011 में 27 था।

कोई टिप्पणी नहीं: