पंचायत में युवती को जिंदा जलाया, 2 गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 जून 2013

पंचायत में युवती को जिंदा जलाया, 2 गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भरी पंचायत में एक महिला की पिटाई की गई और उसकी बेटी को जिंदा जला दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना इकौना थाना क्षेत्र के करहकोल गांव की है, जहां मंजू के गांव के ही रंजीत के साथ प्रेम संबध थे, लेकिन रंजीत के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी बात को लेकर लड़की की मां ज्ञानवती ने गुरुवार को पंचायत बुलाई थी। मां ने दोनों के प्रेम संबंधों का हवाला देते हुए पंचायत में यह प्रस्ताव रखा कि दोनों की शादी करा दी जाए।

पंतायत की ना नुकर के बाद लड़के के पिता जयहिंद ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर ज्ञानवती की लात घूंसो से पिटाई शुरू कर दी। यह देख बेटी मंजू घर से निकल आई। इसके बाद जयहिंद ने मंजू पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगी दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मंजू को अस्पताल ले जा रही थी तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक डी. एन. दुबे ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि मंजू और उसकी मां के बयानों के आधार पर जयहिंद सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। देर रात दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है। दुबे ने कहा कि बाकी सभी आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में व्याप्त तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: