इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में हारे जयराम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 जून 2013

इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में हारे जयराम

भारत के अजय जयराम शुक्रवार को इंडोनेशिया ओपन-2013 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार गए। जयराम को जर्मनी के मार्क ज्वीब्लेर ने 21-16, 21-15 से हराया। यह मैच 34 मिनट चला। दोनों के बीच यह तीसरी भिड़ंत थी। इससे पहले दोनों एक-एक बार विजयी रहे थे।

इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में गुरुसाई दत्त और महिला एकल में सायना नेहवाल के रूप में भारत की चुनौती बरकरार है।  सायना शुक्रवार को ही स्पेन की केलोलिना मार्टिन से भिड़ेंगी जबकि गुरुसाई का क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो से सामना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: