मीरा कुमार ने नक्सली हमले की निंदा की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 जून 2013

मीरा कुमार ने नक्सली हमले की निंदा की


लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने बिहार में रेलगाड़ी पर गुरुवार को हुए नक्सली हमले की शुक्रवार को निंदा की है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। बिहार के सासाराम संसदीय क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करने वाली मीरा कुमार ने एक आधिकारिक बयान में इस हमले में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।

बिहार के जमुई में रेलगाड़ी पर गुरुवार को हुए हमले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान और दो यात्रियों की मौत हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं: