पिता की मौत से नहीं उबर पाईं हैं पेरिस जैकसन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 जून 2013

पिता की मौत से नहीं उबर पाईं हैं पेरिस जैकसन


दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैकसन की बेटी पेरिस जैकसन को अपने पिता की मौत का गहरा सदमा पहुंचा है और वह अब तक उससे उबर नहीं पाई हैं। पिछले दिनों आत्महत्या की कोशिश के बाद पेरिस को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शायद उन्हें पिता के न रहने का गम भुलाने में कुछ समय लगेगा। एक सूत्र के अनुसार पेरिस के दुख और रोने का एक कारण यह है कि वह अपने पिता की मौत के सदमे से उबर नहीं पाई हैं। पॉप स्टार माइकल जैकसन की मौत 2009 में अत्यधिक मात्रा में दवा दिए जाने से हुई थी।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, पेरिस इस समय यूसीएलए मेडिकल सेंटर में भर्ती हैं। कहा जा रहा है कि इंटरनेट पर सामाजिक नेटवर्क साइटों में लोगों द्वारा पिता माइकल जैकसन के लिए की जा रही टिप्पणियों को पढ़कर वह काफी भावुक हो गईं।

कोई टिप्पणी नहीं: