झारखंड में इस वर्ष 294 नक्सली गिरफ्तार किए गए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 जून 2013

झारखंड में इस वर्ष 294 नक्सली गिरफ्तार किए गए


झारखंड पुलिस ने इस वर्ष के पहले पांच महीनों के दौरान 294 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। पुलिस द्वारा उपलब्ध आंकड़े के मुताबिक, 1 जनवरी से 31 मई के बीच 294 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 211 और इससे पूर्व के वर्ष में 160 नक्सली गिरफ्तार किए गए थे।

गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में से 17 अपने संगठन में एरिया कमांडर या इससे भी ऊपर की हैसियत रखने वाले हैं। इस वर्ष की समीक्ष्य अवधि में कुल 181 नक्सली घटनाएं हुई, जबकि वर्ष 2012 में इसी अवधि में 197 और 2011 में 202 नक्सली वारदात हुए थे।

पुलिस ने 1 जनवरी से 31 मई के बीच 22 नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया है, लेकिन मात्र 10 नक्सलियों के शव ही बरामद हुए। पुलिस ने 51 संवर्धित विस्फोटक उपकरण, 2575 डेटोनेटर, करीब 2646 किलोग्राम विस्फोटक और लेवी के रूप में नक्सलियों द्वारा जमा किए गए 163000 नगद बरामद किए।

कोई टिप्पणी नहीं: