तमिल अभिनेता मणिवानन का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 जून 2013

तमिल अभिनेता मणिवानन का निधन


लोकप्रिय तमिल अभिनेता, लेखक और निर्देशक आर. मणिवानन का निधन शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से हो गया। वह 58 साल के थे। उनके पारिवारिक मित्र ने यह जानकारी दी। मणिवानन के मित्र ने बताया कि उनका निधन नेसापक्कम स्थित उनके घर पर हुआ। वह अपने पीछे अपनी पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गए। उनके मित्र ने कहा, "मुझे विश्वास नहीं होता कि मणिवानन नहीं रहे। मैं हाल ही में उनकी 50वीं फिल्म के प्रदर्शन पर उनसे मिला था और वह बिल्कुल चंगे लग रहे थे।"

दक्षिण भारतीय अभिनेता सिद्धार्थ ने मणिवानन के निधन पर शोक जताते हुए ट्विटर पर लिखा, "महान मणिवानन नहीं रहे। फिल्म जगत में आज बहुत से चेहरे उन्हीं की वजह से हैं। वह बहुत जल्दी चले गए। उनकी आत्मा को शांति मिले।" मणिवानन की आखिरी राजनीतिक व्यंग्य फिल्म 'नागाराजा चोलन एमए एमएलए' उनकी सफलतम तमिल फिल्म 'अमैधी पदई' का अगला संस्करण थी। 

उनके निर्देशन में बनी प्रमुख फिल्मों में 'पुधु मणिथन', 'चाइना थाम्बी पेरिया थाम्बी' और 'जली कट्ट' जैसी फिल्में शामिल हैं। चरित्र अभिनेता मणिवानन ने करीब 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनको नायक के पिता या अंकल के रूप में पहचाना जाता था। उन्होंने 'मुधाल्वन' 'संगमम' और 'उलाथाई अल्लिथा' जैसी फिल्मों में काम किया। मणिवानन ने फिल्मों में पटकथा लेखक के रूप में करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म 'टिक टिक टिक' और 'कथाल ओवियुम' के लिए संवाद लिखे थे।

कोई टिप्पणी नहीं: