ठाणे में तीन मंजिला इमारत गिरी 3 की मौत कई घायल. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 जून 2013

ठाणे में तीन मंजिला इमारत गिरी 3 की मौत कई घायल.

गुरुवार रात करीब 2 बजे ठाणे के मुंब्रा में तीन मंजिला इमारत गिर गई. इस हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों  की मौत हो गई जबकि 21 लोगों को राहत और बचाव दल ने निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है.अभी भी बिल्डिंग में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. फिलहाल राहत-बचाव दल मलबे में लोगों को ढूंढने की कोशिश कर रहा है.  

पुलिस के मुताबिक यह इमारत 1981 की बनी है. इस इमारत को लेकर लोगों को पहले आगाह किया गया था. मगर लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जा सका था. इस इमारत में तकरीबन 9 परिवार रह रहे थे. माना जा रहा है कि हादसे के वक्त इमारत में तकरीबन 35 लोग मौजूद थे. कल ही मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने ऐसे मामलों में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया था. 

मुंबई में आज भी हजारों ऐसी इमारतें हैं, जो कभी भी गिर सकती हैं. ऐसी इमारतों में लाखों लोग रह रहे हैं. 10 जून को मुंबई के माहिम इलाके में एक चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य जख्मी हो गए. आखिर क्या वजह है कि ऐसे हादसे होते-रहते हैं और बीएमसी को क्यों पता भी नहीं चलता.

कोई टिप्पणी नहीं: