सीतामढ़ी में 10 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 30 जून 2013

सीतामढ़ी में 10 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार


भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने एक तस्कर को अवैध मादक पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल भी बरामद किया है। एसएसबी के एक अधिकारी ने बताया कि सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड के शहरगामा गांव के समीप संजीव शाह नाम के तस्कर के पास से 10 किलोग्राम चरस बरामद किया गया है। सीतामढ़ी जिले के बाया गांव के रहने वाले इस तस्कर के पास से तलाशी के दौरान एक पिस्तौल और 15 गोली भी जब्त किया गया है। 

एसएसबी सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर के एक पूरा गिरोह है जो नेपाल से चरस लाकर बिहार के रास्ते अन्य राज्यों में चरस की आपूर्ति करता है। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: