खेती को लाभ का धन्धा बनाऐं किसान - सांसद जितेन्द्र सिंह बुन्देला
लवकुष नगर मे चल रहे तीन दिवसीय किसान विज्ञान मेले के समापन अवसर पर किसानो को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि खजुराहो सांसद श्री जितेन्द्र सिंह बुन्देला ने कहा कि किसानो को खेती को लाभ का धन्धा बनाना चाहिए। सांसद मीडिया प्रभारी राजू नामदेव ने बताया कि किसान मेले के समापन अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए सांसद श्री बुन्देला ने कहा कि इस मेले मे किसानों को म.प्र. शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के साथ साथ उन्है मेले मे आए वैज्ञानिको द्वारा इस बात की भी जानकारी दी जाएगी कि किस मिट्टी मे कौन सी फसल बोऐं एवं कौन सी खाद कितनी मात्रा मे डाले जिससे कम लागत मे अधिक से अधिक फसल की पैदावार हो सके। सांसद श्री बुन्देला ने कहा कि मैने अपने लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि यह क्षेत्र बुन्देलखण्ड मे सबसे पिछड़ा है और इसे मै बुन्देलखण्ड का मुकुट बनाना चाहता हॅू जिसके फल स्वरूप जो नहर से सिंचाई का कार्य पिछले लगभग पैंतीस सालों मे नहीं हुआ वो चार साल मे लगभग पूरा हो गया है साथ ही नहरों को पक्का किया गया है जिससे कि नहर के आखिरी छोर तक पानी पहुॅचे जिस गति से नहर का कार्य पिछले चार सालों मे हुआ है उसके लिए मै म.प्र. की भाजपा सरकार के साथ साथ यहाॅ के विकाष पुरूष माननीय मुख्यमंत्री षिवराज सिंह को बधाई देता हॅू। साथ ही श्री जितेन्द्र सिंह बुन्देला ने कहा कि यहाॅ के किषानों को सिंचाई के लिए पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी अब किसान दो तीन फसल पैदा कर सकते है। साथ ही यहाॅ के किसान धान की भी फसल पैदा कर सकते है जिसके लिए इस वर्ष कृषि विभाग के द्वारा 300 क्विंटल धान का बीज किसानों को देने के लिए मंगाया गया है जिसका पूर्ण लाभ किसान उठा सकेगें। साथ ही म.प्र. की भाजपा सरकार किसानों को जीरो प्रतिषत पर ऋण उपलब्ध करा रही है।
सांसद जितेन्द्र सिंह बुन्देला इस कृषि विज्ञान मेले का आयोजन लवकुष नगर मे करने के लिए कृषि विभाग के डी.डी.ए. श्री बघेल साहब को बधाई दी साथ ही किसान कल्याण तथा कृषि विभाग छतरपुर द्वारा आयोजित इस किसान विज्ञान मेले मे आए सभी लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर हर प्रसाद पटैल, वेद प्रकाष चतुर्वेदी, आर. डी. प्रजापति, तथा चन्दला विधायक रामदयाल अहिरवार ने भी किसानों को सम्बोधित किया तथा कार्यकृम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पार्वती आदिवासी की ओर से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री घासीराम पटैन ने किसानों को सम्बोधित किया। इस मौके पर राकेष रिछारिया, लाला भाई तिवारी, दलपत राजपूत, बाबूराम सिंह, दीपक खरे, चन्द्रोदय सोनी, राजा बेटा पटैल, के.पी. सिंह, अषोक साहू, मुन्ना दुवे, बहादुर गोस्वामी, श्रीमती अनित्या सिंह, बाला प्रसाद अहिरवार, सहित कृषि विभाग के डी.डी.ओ. श्री बघेल, एस.डी.ओ. श्री सोनी जी, बी.पी.सिंह, तहसीलदार श्री यू.सी. मेहरा तथा थाना प्रभारी लवकुष नगर सहित बड़ी संख्या मे किसान व जन समूह उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें