तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने कहा है कि यदि उपयोगी हुआ तो एक महिला उनकी उत्तराधिकारी हो सकती है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगला पुनर्जन्म महिला का होता है कि नहीं पर यह तिब्बती लोगों की इच्छा पर निर्भर करेगा। दलाई लामा की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक उन्होंने गुरुवार को आस्ट्रेलिया में संवाददाताओं से कहा, "यदि यह अधिक उपयोगी हुआ तो निश्चित रूप से एक महिला दलाई लामा हो सकती है लेकिन ऐसा होगा कि नहीं यह 15वें पुनर्जन्म और तिब्बती लोगों की इच्छाओं पर निर्भर करेगा।"
तिब्बत में आत्मदाह की घटनाओं पर उन्होंने कहा, "स्थिति बहुत-बहुत दुखद है।" उन्होंने कहा, "इस तरह के कठोर कदम एक कारण की ओर इंगित करते हैं और चीनी अधिकारियों को इसकी जांच करनी चाहिए व इसे हल करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें