गायिका शकीरा का कहना है कि अमेरिकी रिएलिटी शो 'द वॉइस' के लिए वह अपना मेक-अप खुद करती हैं जबकि पुरुष निर्णायकों के आसपास मेक-अप कलाकारों की फौज रहती है। 36 वर्षीया शकीरा हाल ही में अशर, एडम लेविने और ब्लैक शेल्टन के साथ इस शो से जुड़ी हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, शकीरा ने कहा, "मैं इसमें इकलौती निर्णायक हूं जिसे मेक-अप कलाकारों की जरूरत नहीं।"
शकीरा के लिए यह नया नहीं हैं, उनका दावा है कि वह अपने संगीत वीडियो एवं फोटो शूट के दौरान अपना मेक-अप खुद करती हैं। उन्होंने कहा, "मैं मेरे संगीत वीडियो और मेरे कई फोटोशूट में अपना मेक-अप खुद करती हूं। मेरे पास मेक-अप के कुछ कलाकार होते हैं जिनकी मदद मैं कभी-कभी लेती हूं, लेकिन ज्यादातर समय मैं अपना मेक-अप खुद करती हूं।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें