प्रौद्योगिकी में उच्च शिक्षा एवं शोध करने की इच्छुक महिलाओं की मांगों को पूरा करने के उद्देश्य से दिल्ली में गुरुवार को भारत के अपनी तरह के पहले महिला तकनीकी विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया गया। 1998 में स्थापित इंदिरा गांधी प्रौद्योगिकी संस्थान को ही उन्नत करके इंदिरा गांधी दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयू) के रूप में विकसित किया गया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने विश्वविद्यालय के कश्मीरी गेट स्थित उत्तरी परिसर में नवविकसित विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और प्रवेश पुस्तिका का अनावरण किया। इस अवसर पर दीक्षित ने कहा, "विश्वविद्यालय महिलाओं को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करेगा ताकि इस क्षेत्र की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए योग्य महिला इंजीनियर्स कार्यबल का हिस्सा बन सकें।"
आईजीडीटीयू की कुलपति नूपुर प्रकाश के अनुसार, विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में अपना योगदान दिया है तथा इसके पुनिर्विकास से महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें