जद (यू) का भाजपा से संबंध समाप्त : त्यागी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 जून 2013

जद (यू) का भाजपा से संबंध समाप्त : त्यागी


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ जनता दल (युनाइटेड) का 17 साल पुराना गठबंध टूट गया है। जद (यू) के सचिव के. सी. त्यागी ने रविवार को इसकी घोषणा की। त्यागी ने संवाददाताओं से कहा, "भाजपा के साथ हमारा संबंध खत्म हो गया है। अब किसी भी चीज के लिए उम्मीद नहीं बची है।"

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे, बल्कि सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के पास दावा पेश करेंगे। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचेंगे। समझा जाता है कि राज्यपाल से मिलकर वह उन्हें राज्य की वर्तमान स्थिति से अवगत कराएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: