सौरव घोषाल द्वारा दर्द के बावजूद किए गए संघर्ष की बदौलत भारत ने यहां डब्ल्यूएसएफ मेन्स विश्व टीम स्क्वैश चैम्पियनशिप का समापन एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के रूप में किया। वहीं, टूर्नामेंट के फाइनल में मिस्र को 1-2 से हराकर इंग्लैंड ने खिताब पर कब्जा किया। इससे पहले शनिवार को भारत ने मलेशिया को 2-0 से मात दी और महेश मनगांवकर तथा सौरव घोषाल ने आखिरी दिन जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन किया। टूर्नामेंट में मलेशिया आठवें स्थान पर रहा तथा स्कॉटलैंड से हारकर पाकिस्तान 10वें स्थान पर।
दिन के अपने पहले खेल में भारत के मनगांवकर ने 60वें विश्व वरीयता प्राप्त मुहम्मद असरफ अजान को संघर्षपूर्ण मुकाबले में मात दी, जबकि दूसरे मुकाबले में भारत के शीर्ष वरीय घोषाल ने सातवीं वरीयता प्राप्त मलेशिया के आंग बेंग ही को हराया। पहले दो खेल 11-6, 11-7 से जीतने के बाद तीसरे खेल में घोषाल को चोट लगने के कारण खेलने में काफी दिक्कत हो रही थी। हालांकि 12-10 की मुश्किल स्थिति से उबरते हुए घो

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें