मंडेला की हालत नाजुक, जूमा ने रद्द किया दौरा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 27 जून 2013

मंडेला की हालत नाजुक, जूमा ने रद्द किया दौरा


दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जूमा ने पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की नाजुक स्थिति को देखते हुए मोजाम्बिक की अपनी यात्रा रद्द कर दी है। वह अस्पताल में मंडेला को देखने गए थे। बीबीसी के मुताबिक, जूमा को मोजाम्बिक की राजधानी मापुटो में गुरुवार को एक क्षेत्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेना था लेकिन उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया।

एक आधिकारिक वक्तव्य में जानकारी दी गई है कि चिकित्सकों ने जूमा को मंडेला (94) की स्थिति के बारे में बताया।  महीने की शुरुआत में देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति मंडेला की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्रीटोरिया के मेडी-क्लिनिक हर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह लम्बे समय से फेंफड़े की समस्या से ग्रसित हैं तथा उन्हें इस साल तीसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह तब से आईसीयू में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: