नये कनेक्शन के 110 आवेदन हुए जमा, उपभोक्ता बनाओ कैम्प
नरकटियागंज, स्थानीय बिजली विभाग के उप अभियन्ता के कार्यालय मंे नये संबंध के लिए आयोजित शिविर में शुक्रवार की सुबह साढे नौ बजे से नये कनेक्शन लेने वालों का ताँता लगा रहा। भारी कुव्यवस्था व अव्यवस्था के बीच तेज धूप की परवाह किये बगैर लोग लाईन में लगे रहे। बावजूद इसके कुल 110 नये लोगो की राशि जा हो सकी और रसीद कटे। नया कनेक्शन कैम्प में सहायक विद्युत अभियन्ता विकास कुमार, कनीय अभियन्ता पंकज कुमार व अन्य कार्यालयकर्मी और तथा कथित बिचैलियों को देखा गया। मौके पर मौजूद लोगो का कहना है कि विभाग सुव्यवस्थित ढंग से कैम्प आयोजित करे तो हजारों नये कनेक्शन लेने वाले मिल जाएँगे।
महिला ठग पुलिस के हवाले
नरकटियागंज, स्थानीय शहर के एक सोना-चाँदी की दूकान पर महिला ठग ने गहना खरीदने के बहाने सोने की एक सिकड़ी अपने शरीर में छुपा लिया। दूकानदार ने उसपर शक किया बाद में उक्त महिला का एक्स-रे कराने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि उक्त महिला ग्राहक ने सोने की चेन शरीर में छुपा लिया है। उक्त महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उक्त महिला अपना नाम प्रमिला, प्रतिभा व उर्मिला देवी बता रही है तथा स्वयं को गोरखपुर की निवासी बता रही है। शिकारपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही ंहै।
पौधा उखाड़ने के मामले में पुलिस नरम
नरकटियागंज, .......... पर्यावरण संरक्षण के नाम पर सरकार एक ओर वृक्षारोपण योजनाएँ चला रहीं है, वहीं दूसरी ओर निजी भूमि पर लगाये पौधे को व्यक्ति विशेष द्वारा उखाड़ कर फेंकने वाले के विरूद्ध पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने में विलम्ब करती है। उल्लेखनीय है कि शिकारपुर थाना के बरगजवा निवासी शशिवंश नारायण सिंह ने अपने खेत जिसका खाता संख्या 134 खेसरा-194 रकबा दो कठ्ठा है, में उदयपुर स्थायी पौधशाला से 50 बकायन और बेतिया नर्सरी से 22 विभिन्न प्रकार का आम का पौधा लाकर 9 जून 13 को लगाया। उसी गाँव अखिलेश्वर सिंह ने 10 जून 2013 की अपराह्न दो बजे, शशिवंश नारायण सिंह के खेत में पहुंँचे और 9 जून 13 को लगाये पौधों को उखाड़ फंेका। जब इस बात की जानकारी शशिवंश नारायण सिंह को हुई तो उसने शिकारपुर थाना में अखिलेश्वर सिंह के विरूद्ध पौधा उखाड़ने संबंधी मामला दर्ज करने का आवेदन दिया। शिकारपुर पुलिस मामले की छानबीन दो दिन से कर रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया जा सका है। इस बावत प्रभारी थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि मामले की छानबीन के उपरान्त उच्चाधिकारी से परामर्श कर प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।
बिजली एसडीओ की मनमानी, निजी जेनेरेटर चालक का संघर्ष
नरकटियागंज, नरकटियागंज प्रखण्ड के चमुआ गाँव निवासी राधेश्याम तिवारी के पुत्र राजु कुमार तिवारी ने शिकारपुर थाना में आवेदन देकर बिजली विभाग के एसडीओ, कनीय अभियंता और एक ठिकेदार को नामदज किया है। राजु के आवेदन के अनुसार वह उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक चमुआ शाखा में डेढ वर्ष से जेनेरेटर से विद्युत आपूर्ति करता रहा है। दिनांक 10 जुन 2013 के अपराह्न करीब 4 बजे नरकटियागंज बिजली एसडीओ, जेई और ठिकेदार उपेन्द्र कुमार कुशवाहा अचानक पहुँचे और मेरे द्वारा बैंक को आपूर्ति करने वाले तार को काट दिया गया। जिससे बैंक का काम दो घंटा तक ठप्प हो गया। श्री तिवारी ने शिकारपुर पुलिस से मामले की जाँचकर उपर्युक्त लोगों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
जनता दल राष्ट्रवादी की बैठक सम्पन्न
नरकटियागंज, अनुमण्डल के गौनाहा प्रखण्ड के माधोपुर बैरिया गाँव में जनता दल राष्ट्रवादी की एक बैठक बुधवार को महम्मद मेराजुद्दीन खाँ के निवास पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इर्शाद खाँ ने की। उन्हांेने कहा कि चम्पारण की आवाम बड़ी जागरूक है, आपने सभी पार्टियों को मौका देकर देख लिया है। इस बार हमें मौका दें हमारी पार्टी बड़ी सेक्युलर पार्टी के रूप में उभर रहीं है। जनता दल राष्ट्रवादी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम पहली बार पटना के कृष्ण मेमोरियल हाॅल में बिहार की जागरूक जनता एकत्र होगी, जिसमें आम जनों का सहयोग पूर्णतः अपेक्षित है। बैठक में इमाम हसन, फौजदार राम, जमाल खाँ, शमशाद आलम व अन्य मौजूद रहे।
(अवधेश कुमार शर्मा)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें