गठबंधन सरकार चलाना मुश्किल : नीतीश कुमार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 जून 2013

गठबंधन सरकार चलाना मुश्किल : नीतीश कुमार

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के गठबंधन के बीच खींचतान के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि गठबंधन चलाना मुश्किल हो रहा है और हालात कठिन हैं। सेवायात्रा के क्रम में कटिहार से पटना लौटे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जदयू में तो हर वक्त बैठकें होती रहती हैं। ऐसे में अगर मौजूदा हालात पर गौर किया जाए तो हालात मुश्किल भरे हैं। इन हालात में क्या करना है, इस पर फैसला लेना है। आपसी चर्चा से जो भी फैसला लिया जाएगा, वह सबको बताया जाएगा। 

उन्होंने भाजपा द्वारा इतने पुराने गठबंधन नहीं तोड़ने की सलाह दिए जाने के संबंध में इशारों-इशारों में एक शायरी पढ़ते हुए कहा कि "दुआ देते हैं जीने की और दवा करते हैं मरने की।" उन्होंने कहा कि एक ओर उन्हें सुझाव दिए जा रहे हैं और दूसरी ओर गठबंधन चलाना मुश्किल हो रहा है। 

उल्लेखनीय है कि भाजपा के गोवा अधिवेशन में नरेंद्र मोदी को अगले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनाव समिति के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही जदयू और भाजपा के बीच तनाव और बढ़ गया था। पार्टी में मोदी को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद नीतीश के लिए उन्हें बिहार आने से रोकना मुश्किल हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: