नरकटियागंज (बिहार) की खबर (15 जून ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 जून 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (15 जून )

उर्वरक निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

नरकटियागंज, स्थानीय अंचल कार्यालय में प्रखण्ड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक शुक्रवार को सीओ अवध किशोर ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उस दौरान खाद की कालाबाजारी, जिला से आवंटन में बढंोतरी करने, उचित मूल्य पर किसानों को खाद मुहैया कराने व अन्य मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष मुन्ना सर्राफ उर्फ रामेश्वर प्रसाद सर्राफ ने बैठक के दौरान प्रखण्ड के खाद विक्रेताओं व पैक्स के सदस्यों को आपूर्ति किये जाने वाले सामग्री की सूची मुहैया कराने की मांग की पैक्स व खाद विक्रेताओं को उर्वरक की आपूर्ति, निगरानी समिति व अधिकारियों के समक्ष कराने में प्रशासन से पहल करने करने की मांग की। जिससे उर्वरक की कालाबाजारी तथा किसानों के शोषण पर रोक लगायी जा सके। उक्त बैठक में भाजपा के नगर अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद, राजद के शेख भोला, जद्यू के अनिल कुमार उपस्थित रहे। जबकि जदयु के नगर अध्यक्ष जयकिशुन ठाकुर ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना प्रशासन द्वारा नहीं दी गयी। प्रशासन की ओर से बैठक में प्रकृप. श्रीकांत भगत, अंचल निरीक्षक डा. चन्द्रशेखर तिवारी व अन्य शामिल हुए।

महज संयोग या है अथवा हत्या, अजय की मौत

नरकटियागंज, शिकारपुर थाना अंतर्गत बिनवलिया गाँव में 11 वर्षीय बच्चे को जहर देकर गुरूवार की रात मार डालने तथा शुक्रवार की अहले सुबह शव को आनन-फानन जला देने का मामला प्रकाश में आया हैं। घटना के बाद परिवार के सभी सदस्य फरार है, जबकि मृतक की माँ बिन्दा देवी इकलौते बेटे की मौत के गम में बेसुध पड़ी हैं, उल्लेखनीय है कि बिनवलिया निवासी स्वर्गीय नन्दू यादव के 11 वर्षीय पुत्र अजय कुमार को गुरुवार की देर रात जहर देकर मारने के उपरान्त शव को आनन-फानन में जला दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर शिकारपुर थाना के प्रभारी अध्यक्ष ओमप्रकाश मामले की छानबीन के लिए बिनवलिया पहुँचें तो परिजन फरार पाये गये तथा मृतक की बेसुध पड़ी माँ से पुलिस पूछताछ नहीं कर पायी। सनद रहे कि करीब 7-8 वर्ष पूर्व नन्दू यादव की हत्या नरकटियागंज में कर दी गई थी। ग्रामीण बताते है कि नन्दू यादव के भाई राजेन्द्र यादव, लक्ष्मण यादव, सुरेश यादव, के ,द्वारा नन्दू यादव के पत्नि व बच्चों को हमेशा प्रताडि़त किया जाता था। गाँव में हो रही चर्चा के अनुसार कीटनाशक या जहर देकर अजय को मार दिया गया है। इस बावत प्रभारी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि शव को जला दिया गया हैं। सभी परिजन फरार है तथा मृतक की माँ के बेसुध रहने के कारण कुछ विशेष जानकारी नहीं मिली है। बावजूद इसके पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। बिन्दा के इकलौते पुत्र की मृत्यु के उपरान्त उसकी सम्पत्ति व बेटी पर दौलत के दानवों की नज़र रहेगी, बच्चें की मौत की घटना महज संयोग है या हत्या की साजीश की गयी है, इसकी गहन छानबीन की जा रही है। 

आधा दर्जन घायल

नरकटियागंज,  शिकारपुर थाना अंतर्गत दहरवा टोला निवासी शिव ठाकुर ने अपने पटिदार जिउत शर्मा, अशर्फी शर्मा समेत आधे दर्जन लोगों पर मारपीट कर जबरन जमीन दख्ल कब्जा का आरोप लगाते हुए शिकारपुर थाना में आवेदन दिया है। शुक्रवार को शिव ठाकुर के जमीन पर उक्त आरोपियों ने इस घटना का अंजाम दिया हैं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।

पाँच घायल

नरकटियागंज,  शिकारपुर थाना अंतर्गत तीन जगहों पर बिभिन्न मामलों में  दो महिला समेत पाँच व्यक्ति घायल हो गयें। मिली जानकारी के अनुसार भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में अंजुआ निवासी नाजीर देवान की पत्नि सबीना खातुन जख्मी हो गई वही चमुआ निवासी रबड़ सहनी पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल हो गया, उधर रतनपुरवा गाँव में आपसी विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट में नागेन्द्र पासवान की पत्नी गिरिजा देवी, ओमप्रकाश पासवान, प्रमोद पासवान, जख्मी हो गये उक्त घायलों का इलाज नरकटियागंज सरकारी अस्पताल मे किया गया।

बच्चों के विवाद में जख्मी 

नरकटियागंज(अवधेश कुमार शर्मा)  शिकारपुर थाना अंतर्गत 4 स्थान पर हुए मारपीट में 3 महिला समेत 4 व्यक्ति जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार डी0 के0 शिकारपुर गाँव में भूमि विवाद को लेकर रंजीत पटेल तथा इसके भाई अरविन्द पटेल आपस में मारपीट किये। जिसमें रंजीत पटेल घायल हो गया। वहीं आपसी विवाद में हुए मारपीट में धुमनगर निवासी शमीम खान की पत्नी असबानी खातुन घायल हो गई। वहीं पचमवा के वकील मियां की पत्नी खेदिया खातुन परिवारिक कलह के कारण जख्मी हो गई। दूसरी तरफ बुढ़वा चम्पापुर गाँव में बच्चों के विवाद में दीनानाथ साह की पत्नी प्रमीला देवी को पड़ोसी रोहन राम, अमरेश राम, उर्मीला देवी ने लाठी से मारकर घायल कर दिया। जिसका इलाज सरकारी अस्पताल नरकटियागंज में किया जा रहा है।

भाजपा की हुँकार रैली की तैयारी प्रारम्भ

नरकटियागंज,  नरकटियागंज के होटल सिद्धार्थ के सभागार में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल की बैठक् संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद ने की। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय एवं मंडल प्रभारी सह जिला महामंत्री अफरोज अख्तर ने कहा कि घर-घर चलों कार्यक्रम आगामी 23 जून से 7 जुलाई तक कार्यक्रम चलाने व वार्ड सह प्रभारी बनाने का अह्वाहन किया। पार्टी के कार्यकर्ता 23 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना आगमन एवं 27 अक्टूबर की पार्टी के हुकांर रैली में अधिक से अधिक कार्यकत्र्ताओं के पटना पहुँचने की अपील की गयी। नरेन्द्र मोदी को चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष बनाये जाने पर स्थानीय कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए हर्ष व्यक्त किया। बैठक में भाजपा नेता व नगर परिषद के सभापति सुनिल कुमार, नगीना पासवान, नीरज कुमार श्रीवास्तव, जवाहीर दास व बृजकिशोर सिंह व अन्य कार्यकत्र्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समीउल्लाह साई बने जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के

नरकटियागंज,  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर समीउल्लाह साई के मनोनयन पर पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुर्रहमान ने जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय को बधाई दी । उन्होने कहा कि श्री साई को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनित किये जाने से अल्पसंख्यक मोर्चा का बिस्तार गांव गांव तक होगा तथा पार्टी और मजबुत होगी । मुझे उम्मीद  है कि जनाब साई के नेतृत्व में मंडल से लेकर पंचायत स्तर तक मोर्चा का विस्तार होगा और अल्पसंख्यकों में पार्टी के प्रति भरोसा जगेगा । बधाई देने वालों में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री एखलाख हुसैन, उपाध्यक्ष जावेद आलम, एजाज हुसैन, जिला मंत्री खातुन नेशा, जोबैशा खातून, शेख होदा, साठी मंडल अध्यक्ष रौनक हुसैन, लौरिया मंडल अध्यक्ष इमत्याज अहमद सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल व पंचायत अध्यक्ष शामील है ।  वहीं दुसरी तरफ बिहार प्रदेश भाजपा कृणा मंच के मंत्री बबुआजी दुबे अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के मंत्री विजय रंजन ठाकुर और युवा मोर्चा के कांेषाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र सर्राफ के मनामनयन पर नरकटियागंज विधायक सतीश चंद्र दुबे सहित साठी मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा पुर्व अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अब्दुर्रहमान मंडल महामंत्री प्रमोद तिवारी, जिला कार्यकारणी सदस्य संजीव मिश्र, सत्येन्द्र कुमार तिवारी, हरिमाधव मिश्र आदि ने बधाई दी है । 

कोई टिप्पणी नहीं: