जमुई में नक्सलियों ने स्कूल का मकान उड़ाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 जून 2013

जमुई में नक्सलियों ने स्कूल का मकान उड़ाया


बिहार के जमुई जिले के चरका पत्थर थाना क्षेत्र में संदिग्ध नक्सलियों ने शुक्रवार की देर रात एक स्कूल के मकान को विस्फोटक से उड़ा दिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।  जमुई के पुलिस अधीक्षक दीपक वर्णवाल ने बताया कि 30 से 40 की संख्या में आए नक्सलियों ने भलसुमिया गांव में घुसकर वहां स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के मकान में विस्फोटक लगाकर उसे उड़ा दिया। इस घटना में मकान क्षतिग्रस्त हो गया। 

वर्णवाल ने दावा किया कि पुलिस ने जब नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किया तब हताशा में इस घटना को अंजाम दिया गया।  पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है और इसे जारी रखेगी। 

उल्लेखनीय है कि जमुई में दो दिन पूर्व नक्सलियों ने एक ट्रेन पर हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: