नरकटियागंज (बिहार) की खबर (21 जून ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 जून 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (21 जून )

मैंने चम्पारण का मान बढाया है, दाग नहीं लगाया: आरएस पाण्डेय

नरकटियागंज, मैंने चम्पारण का मान बढाया है, दाग नहीं लगाया, क्षेत्र के विकास के लिए निर्वाचित प्रतिनिधि संघर्ष करते है, अलबत्ता हमारे प्रतिनिधि ऐसा नहीं कर सके। उपर्युक्त बातें भारतीय प्रशासनिक सेवा से निवृत पश्चिम चम्पारण के रमौली के सपूत राघव शरण पाण्डेय ने नरकटियागंज के भैरवी काॅम्प्लेक्स में आयोजित एक सर्वदलीय बैठक में कही। उन्होंने कहा कि भारत की लगभग सभी पार्टियों ने प्रत्यक्ष व गठबंधन के तहत सत्ता में आकर सरकार चलाया है। लेकिन मौकापरस्ती के कारण किसी ने जनहित का ख्याल नहीं रखा, इसलिए देश को दिशा, दशा और समृद्धि देने  सामथ्र्य रखने वाले व्यक्ति को ही अपना प्रतिनिधि चुने। अपने विचार प्रवाह के दौरान उन्होने यह भी कहा कि लोग कहते है कि आज की राजनीति अच्छे लोगो के लिए नहीं है, लेकिन मेरा अनुरोध है कि राजनीति में अच्छे-अच्छे लोगो को आना चाहिए। समाज में आज भी विषमता है, सबको समान अधिकार नहीं है बावजूद सरकार ने अमीर-गरीब, समर्थ-असमर्थ, छोटे-बड़े सबको वोट देने का और राजनीति में विचार व्यक्त करने का समान अधिकार प्राप्त है। विडम्बना है कि हमारे देश में नेता को अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता, नौकरशाहों की कद्र होती है और नेताओ की नहीं जबकि सम्पन्न देशो में नेता ही श्रेष्ठ और श्रद्धेय होते है। पूरी दुनिया भारतीय संविधान की मुरीद है और दुनिया के श्रेष्ठ संविधानों में एक मानती है। भारतीय राजनीति संक्रमण के दौर से गुजर रही है, इसलिए राजनीति को नयी दिशा देने के लिए राजनेताओं को अपने रवैये में बदलाव लाने की आवश्यकता है। तुम साथ दो तो मै जमाने को बदल दूंगा, जनप्रतिनिधि ऐसा चुने जो सरकार हिला दे, आप ऐसा करे की जनप्रतिनिधि को हिला दें, तब जाकर विकास संभव है। श्री पाण्डेय ने कहा कि आप में वो ताकत है, जो चम्पारण ही नहीं पूरे देश को दिशा दे सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश कुमार चैबे ने की जबकि संचालन सेवानिवृत प्रो.भागवत उपाध्याय ने की। वक्ता राजेश चैबे, गोरख विद्यार्थी, तारकेश्वर राम तुफानी, शैलेश मिश्र, पहवारी प्रसाद, शफीउल्लाह कासमी, डाॅ.राम प्रकाश कुशवाहा और गुलरेज अख्तर ने अपने विचार से उपस्थित लोगों को उद्वेलित कर दिया।

सीमाशुल्क निवारण अंचल की संयुक्त कार्रवाई में नेपाली सुपारी जब्त

नरकटियागंज, स्थानीय रेलवे जंक्शन पर सीमा शुल्क निवारण अंचल नरकटियागंज ने अपने सहायक आयुक्त मोतिहारी प्रणयेश गुप्ता के नेतृत्व में  ब्राॅडगेज की सवारी गाड़ी संख्या 55203 और मीटर गेज की सवारी गाड़ी संख्या 55512 में छापामारी कर पच्चीस बोरा (25 बोरा) नेपाली सुपारी जब्त किया है। इस छापामारी में मोतिहारी, बेतिया, सुगौली और नरकटियागंज सीमाशुल्क निवारण अंचल के अधिकारी व कर्मी शामिल हुए। उन लोगंो ने नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली 55203 और रक्सौल से नरकटियागंज आने वाली 52512 सवारी गाड़ी में नेपाली सुपारी की खेप के आने और गोरखपुर जाने की गुप्त सूचना पर छापामारी की। सीमाशुल्क निवारण अंचल की संयुक्त छापामारी से स्पष्ट हो गया कि रेलवे स्टेशन पर विभिन्न गाडि़यों में रेलकर्मियों, जीआरपी व आरपीएफ के अधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों की मिली भगत से रेलवे के माध्यम से तस्करी का धंधा बेरोक-टोक जारी है। सीमा शुल्क निवारण सहायक आयुक्त प्रणयेश ने बताया कि मोतिहारी, सुगौली, बेतिया के कस्टमकर्मियों को इस कार्रवाई के लिए बधाई देता हूँ कि उन्होने इतनी बड़ी कामयाबी हासिल की। इस कार्रवाई के दौरान रेलवे परिक्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल कायम रहा तथा स्मग्लरों में बेचैनी देखी गयी।

कस्टम की कार्रवाई प्रोटोकाॅल का उल्लंघन, महिला जख्मी: राय

नरकटियागंज, कस्टम विभाग की छापेमारी के दौरान नरकटियागंज-रक्सौल सवारी गाड़ी संख्या 52512 में एक महिला यात्री लालपरी देवी 42 वर्ष पति कपिलदेव महतो बरदही सिकटा निवासी बुरी तरह जख्मी हो गयी और उनकी एक लाख रूपये नकदी गायब हो गये। बुरी तरह घायल लालपरी देवी को जीआरपी थानाध्यक्ष बासुदेव राय के निर्देश पर थाना पर ले गये, जहाँ होश में आने पर उसने जीआरपी से शिकायत किया कि उसे कस्टमकर्मियों ने बेरहमी से पिटा और एक लाख रूपये छीन लिया। नरकटियागंज जीआरपी के थानाध्यक्ष बासुदेव राय ने बताया कि कस्टम अधिकारियों ने प्रोटोकाॅल का उल्लंघन कर बिना सूचना मेरे थाना क्षेत्र में अपनी कार्रवाई की है। उन्होने यह भी कहा कि पीडि़ता लालपरी देवी के मामले की जाँच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। श्री राय ने बताया कि लालपरी का कहना है कि वह अपने दामाद मनोज कुमार बगहा के घर  से जमीन खरीदने के लिए एक लाख रूपये लेकर आ रही थी। आश्चर्य की बात तो यह कि कार्रवाई के दौरान जीआरपी और कस्टम के जवान आपस में भीड़ गये, गुत्थम-गुत्थी भी हुई, जैसा कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया।

पिता-पुत्र जख्मी

नरकटियागंज, स्थानीय शिकारपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा(महुअवा) गाँव में जमीन दखल कब्जा को लेकर हुई मारपीट में इस्लाम मियां(पिता), सगीर मियां(पुत्र) जख्मी हो गये, जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में किया गया।




(अवधेश कुमार शर्मा)

कोई टिप्पणी नहीं: