उत्तराखंड में फंसे हैं 400 नेपाली तीर्थयात्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 21 जून 2013

उत्तराखंड में फंसे हैं 400 नेपाली तीर्थयात्री

बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धार्मिक स्थल की यात्रा के लिए उत्तराखंड गए कम से कम 400 नेपाली तीर्थयात्री वहां भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण फंसे हुए हैं। नेपाल के समाचार पत्र 'काठमांडू पोस्ट' में गुरुवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, कई तीर्थयात्रियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। समाचार-पत्र ने उत्तराखंड के हरिद्वार शहर में ठहरे पदम प्रसाद सुबेदी के हवाले से लिखा है कि नेपाली तीर्थयात्रियों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। 

उन्होंने कहा, "रुद्रप्रयाग और केदारनाथ के बीच दो पुल टूट गए हैं। कुछ तीर्थयात्री पास के जंगल में फंसे हुए हैं।"वहीं, यूनिफाइड कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल कमल 'प्रचंड' ने नेपाल सरकार से अपील की है कि वह उत्तराखंड में फंसे नेपाली नागरिकों के लिए राहत अभियान शुरू करने संबंध में भारत सरकार से बातचीत करे।

कोई टिप्पणी नहीं: