यदि राजग टूटा तो इस्तीफा दें नीतीश : भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 जून 2013

यदि राजग टूटा तो इस्तीफा दें नीतीश : भाजपा


बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शनिवार को बिखराव तब पूरी तरह सतह पर आ गया जब सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि यदि सत्ताधारी गठबंधन टूटता है तो राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा देकर ताजा जनादेश हासिल करें।  भाजपा नेता और मंत्री चंद्रमोहन राय ने मीडिया से कहा, "नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें, क्योंकि राज्य की जनता ने 2010 में राजग को जनादेश दिया था।"

राय ने कहा कि यदि मौजूदा तनाव के कारण राज्य में जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) और भाजपा की राह अलग-अलग होती है तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में बने नहीं रह सकते। एक अन्य भाजपा नेता और सांसद हुकुमदेव नारायण यादव ने भी इसी प्रकार की मांग की। उन्होंने कहा, "यदि गठबंधन टूटता है तो नीतीश कुमार इस्तीफा दें और ताजा जनादेश हासिल करें।" 

कोई टिप्पणी नहीं: