मायावती पर अभद्र टिप्पणी, महिला आयोग से शिकायत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 जून 2013

मायावती पर अभद्र टिप्पणी, महिला आयोग से शिकायत

लखनऊ की विधि (द्वितीय वर्ष) की छात्रा तनया ठाकुर ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा को उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के संबंध में की गई टिप्पणी की शिकायत भेजी है। तनया ने मंत्री के उन शब्दों पर कड़ा प्रतिरोध किया है जिसमें उन्होंने मायावती के रूपरंग पर अभद्र बातें कहीं। उन्होंने मंत्री के शब्दों को अत्यंत अनुचित और 'सेक्सिस्ट' बताया है जो उनके पद की गरिमा के विपरीत है। 

उन्होंने कहा कि यदि मायावती की हैसियत वाली राजनेता के प्रति इस तरह की अशोभनीय टिप्पणियां की जा सकती हैं तो इससे समाज में आम महिलाओं की बुरी दशा का अंदाजा लगाया जा सकता है, जिसका वे एक भावी अधिवक्ता के रूप में पुरजोर विरोध करती हैं। कानून की छात्रा तनया ने ममता शर्मा से इस मामले की जांच कराकर तुरंत कार्रवाई का निवेदन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: