नेल्सन मंडेला के योगदान की बराक ओबामा ने की प्रशंसा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 29 जून 2013

नेल्सन मंडेला के योगदान की बराक ओबामा ने की प्रशंसा


दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रंगभेद के खिलाफ अहम लड़ाई लड़ने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला द्वारा अपने देश को दिए गए योगदान की प्रशंसा की। ओबामा ने शनिवार को कहा कि मंडेला व्यक्तिगत तौर पर प्रेरणादायक हैं तथा आज भी उम्मीद की मशाल के रूप में प्रज्ज्वलित हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ओबामा के हवाले से कहा कि ऐसे समय में जब कई दूसरे क्षेत्र विवाद एवं संघर्ष के कारण विभाजित हो रहे हैं, दक्षिण अफ्रीका में हो रहे विकास को देखना बेहतर लगता है। ओबामा ने दक्षिण अफ्रीका के जैकब जुमा के साथ विचार-विमर्श के बाद ये बातें कहीं।

ओबामा ने अस्पताल में भर्ती 94 वर्षीय मंडेला के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। फेफड़े के संक्रमण से ग्रस्त मंडेला 22वें दिन भी अस्पताल में भर्ती हैं। ओबामा ने मंडेला को अपना व्यक्तिगत प्रेरणास्रोत बताया और कहा, "हमारे विचार मंडेला, उनके परिवार एवं पूरे दक्षिण अफ्रीका के साथ हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं: