मंडी लोकसभा संसदीय क्षेत्र, वोटों की गिनती जारी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 30 जून 2013

मंडी लोकसभा संसदीय क्षेत्र, वोटों की गिनती जारी.

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के उप चुनाव में रविवार सुबह 11 बजे तक कांग्रेस प्रत्याशी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह 102323 मतों से आगे चल रही थी। उन्हें 301424 मत प्राप्त हुए थे जबकि भाजपा प्रत्याशी जय राम ठाकुर को 191001 मत प्राप्त हुए थे। 11 बजे तक आनी किन्नौर व रामपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्रों की मतगणना पुरी हो चुकी थी। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने बढ़त हासिल की।

निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक दोपहर तक परिणाम आने की संभावना है। दोपहर तक दो निर्दलीयों सहित चार उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला तय हो जाएगा। निर्वाचन क्षेत्र में दो चरणों में 23 व 27 जून को हुए मतदान में 11,24,786 मतदाताओं में से लगभग 53 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्न व कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री जय राम ठाकुर के मुख्य मुकाबला है।


दिसंबर 2012 में वीरभद्र सिंह के राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित होने पर यह सीट रिक्त हो जाने से उपचुनाव की स्थिति पैदा हुई थी। मंडी देश के सबसे बड़े निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इसमें कुल्लू, मंडी और चम्बा व शिमला जिलों के कुछ क्षेत्रों के अलावा जनजातीय बहुल किन्नौर व लाहौल एवं स्पीति भी आते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: