कृषि राज्यमंत्री ने दी सहायता राशि
पन्ना 29 जून 13/राज्यमंत्री कृषि, लोक सेवा प्रबंधन, खेल एवं पर्यटन श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वैच्छानुदान मद से 22 पीडितों को 77 हजार रूपये की सहायता राशि मंजूर की है। जारी आदेश के अनुसार चिरईया बाई निवासी पवई, किरन निवासी रैपुरा, केदार निवासी जामुनडाड, बालकराम निवासी महाराजगंज, जगत नारायण निवासी महिलवारा, कल्लू बाई निवासी मझगवां तिलिया, वीरन निवासी तिदुनी, राममिलन लखेरा निवासी शाहनगर, फेरन लाल पाल निवासी रोहनिया, कमलेश सेन निवासी खमतरा, दौलत सिंह निवासी सुनपुरा, कारेलाल यादव निवासी हरदुआ सारसबाहु, कुम्मेर प्रसाद द्विवेदी निवासी पुरैना तथा सविता सोनी निवासी मुडवारी को 3-3 हजार रूपये की सहायता मंजूर की गई है। इसी प्रकार जवाहर चैरसिया निवासी मोहन्द्रा, साधु रैकवार निवासी मोहन्द्रा, राजधर निवासी माधौपुर, मुन्नी बाई निवासी जामुनडाड तथा कमलेश निवासी मजरा गोहत मडयन को 4-4 हजार रूपये की सहायता मंजूर की गई है। दशरथ निवासी मोहन्द्रा, संतोष रानी निवासी हरदुआरावजू एवं राजेन्द्र द्विवेदी निवासी सुनवानी को 5-5 हजार रूपये की सहायता राशि मंजूर की गई है।
विधायक पन्ना ने 42 जरूतरमंदों को दी सहायता राशि
पन्ना 29 जून 13/विधान सभा क्षेत्र पन्ना विधायक श्रीयुत श्रीकान्त दुबे ने 42 जरूरतमंदों को इलाज हेतु स्वैच्छानुदान मद से एक लाख 15 हजार रूपये की सहायता राशि मंजूर की है। जारी आदेश के अनुसार अशोक कुमार सोनी ग्राम सिद्धपुर, किशोरी लाल रैकवार ग्राम बनहरीकला, पुसुआ ग्राम भसूडा, आनन्दी कोंदर ग्राम भसूडा, रिमासत उल्ला ग्राम बरौली, सेवक ग्राम बरकोला, रज्जू ग्राम बरकोला, देवीदीन रजक ग्राम बरकोला, देवीदीन कोंदर ग्राम बरकोला, लच्छू ग्राम विश्रामगंज, शिवराम ग्राम विश्रामगंज, ठाकुरदीन ग्राम पाण्डेय पुरवा, राजाराम ग्राम पाण्डेय पुरवा, मुन्नालाल सेन ग्राम कुंवरपुर, जमुना बाई ग्राम बनहरी, सूरी बाई लोध ग्राम देवगांव, फकलू सेन ग्राम जमुनहाई, मुन्ना खटीक पन्ना, गोपाल विश्वकर्मा पन्ना, तरारानी जाटव पन्ना, तजिर अली पन्ना, रामसनेही सेन ग्राम इटवांकला, सुखरानी वर्मा पन्ना तथा सुरेश रजक पन्ना को 2-2 हजार रूपये की सहायता राशि मंजूर की गई है। इसी प्रकार कल्ला ग्राम बनहरीकला, रामकिशोर ग्राम पैकनपुर, रूपनारायण ओमरे ग्राम सब्दुआ, गोल्डी साहू पन्ना, संतोष कोरी ग्राम तिलगवां, हबीब खान पन्ना, देवीदीन गर्ग ग्राम पहाडीखेडा, देवी सिंह ग्राम रहुनिया, रसूल मोहम्मद पन्ना एवं नसीम खा पन्ना को 3-3 हजार रूपये की सहायता राशि मंजूर की गई है। चन्द्रिका प्रसाद दुबे ग्राम उदयपुर, प्रभू ग्राम बरकोला, दरबारी रजक ग्राम बरकोला, रामरतन ग्राम बरकोला, सीमा खरे पन्ना, श्रीमती बेला बंजारा पन्ना एवं रामआसरे गोड ग्राम लुहरहाई को 5-5 हजार रूपये की सहायता राशि मंजूर की गई है।
मनरेगा अन्तर्गत ’’काम नही तो दाम नही’’
पन्ना 29 जून 13/मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा पन्ना द्वारा बताया गया है कि मनरेगा में लगे मैदानी अमले को पराश्रमिक, वेतन का वित्तीय भार प्रशासकीय व्यय से विकलित किया जाता है। मनरेगा के कार्य के लिए जहां एक ओर कर्मचारियों से कार्य कराया जाना है। वही दूसरी ओर मनरेगा के प्रशासकीय मद का नियमानुसार पूर्ण उपयोग मनरेगा के ही कार्य में किया जाएगा। मैदानी स्तर पर लगे कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले कार्य निर्धारित हैं। इनमें ग्राम रोजगार सहायक, उपयंत्री, सहायक यंत्री, सहायक लेखा अधिकारी, अन्य स्टाफ जो मनरेगा का कार्य सम्पादित कर रहे हैं। जिसका व्यय मनरेगा के प्रशासनिक मद से वहन किया जाता है। इस मद से वेतन पाने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समर्पण की भावना से कार्य करना चाहिए। निरीक्षण के दौरान पाया जाता है कि संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के द्वारा समर्पण की भावना से कार्य को समय सीमा में सम्पादित नही किया गया। जिससे योजना की प्रगति प्रभावित हो रही है। निर्धारित लक्ष्य प्राप्त नही हो रहा है। जिससे मनरेगा के प्रशासनिक मद में व्यय राशि का योजना हित में समुचित उपयोग नही हो रहा है। ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को ’’काम नही तो दाम नही’’ के आधार पर पराश्रमिक, वेतन का भुगतान नही किया जाएगा। इस संबंध में कार्यवाही करने का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत को सौंपा गया है।
उत्तराखण्ड में फंसे यात्रियों की मदद के लिए सहयोग दें-कलेक्टर
पन्ना 29 जून 13/प्रदेश के विभिन्न जिलों से कई यात्री उत्तराखण्ड में हाल ही में आई भीषण बाढ में फंस गए हैं। इन यात्रियों को सुरक्षित उनके गृह ग्राम पहुंचाने के लिए उत्तराखण्ड सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। उत्तराखण्ड में फंसे यात्रियों की सुरक्षित निकासी के लिए मध्य प्रदेश शासन का एक दल गया हुआ है। इस दल के प्रभारी श्री संजय गोयल (भा.प्र.से.) जिनका मोबाईल नम्बर 09826513300 एवं श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.) जिनका मोबाईल नम्बर 09752271777 है। इनसे मोबाईल पर सम्पर्क किया जा सकता है। इनकी ई-मेल आई डी उचीमसचबमदजतम/हउंपसण्बवउ है। मध्य प्रदेश शासन द्वारा शांति कुंज हरिद्वार में कैम्प स्थापित किया गया है। इस कैम्प आफिस में श्री आर.एस. राठौर कम्पनी कमाण्डर इनका मोबाईल नम्बर 9425079378 तथा श्री आर.के. जैन लेखा अधिकारी जिनका मोबाईल नम्बर 9826527696 है। यात्रियों के संबंध में जानकारी का आदान -प्रदान कैम्प आफिस के अधिकारियों के मोबाईल नम्बर से की जा सकती है। उक्ताशय की जानकारी प्रदान करते हुए कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया ने जिले के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों तथा निवासियों से अपील की है कि उत्तराखण्ड में आई बाढ में फंसे यात्रियों को सहयोग प्रदान करें। सहायता राशि भारतीय स्टेट बैंक बल्लभ भवन शाखा में संचालित मुख्यमंत्री सहायता कोष उत्तराखण्ड बाढ राहत खाता क्रमांक 35074105684 में जमा कराएं।
कृषि राज्यमंत्री ने बाढ पीडितों को दी सांत्वना, बाढ पीडितों को हर संभव सहायता दी जाएगी-राज्यमंत्री श्री सिंह
पन्ना 29 जून 13/जिले के शाहनगर, पवई तथा सुनवानी क्षेत्र के 10 से अधिक गांव में ब्यारमा नदी के कारण बाढ की स्थिति निर्मित हुई। राज्यमंत्री कृषि, लोक सेवा प्रबंधन, खेल तथा पर्यटन श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने बाढ पीडित गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्राम मडवा, लालपुर, कोनी, सांटाबुद्धसिंह, हरदुआ खमरिया, हरदुआ पटेल, फतेपुर आदि गांव का भ्रमण करके बाढ राहत के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने मडवा में वन चैकी तथा शाला भवन में बनाए गए राहत शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ पीडितों को कम्बल तथा फलों का वितरण किया। राज्यमंत्री ने कहा कि बाढ प्राकृतिक आपदा है। आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरे प्रबंध किए हैं। बाढ पीडितों को हर संभव सहायता दी जाएगी। गत 24 घण्टे से वर्षा न होने के कारण नदी का पानी उतर रहा है। लालपुर तथा टपरियन में स्थिति सामान्य हो रही है। लोग अपनी सुविधा से घरों को लौट सकते हैं। वे जब तक राहत शिविरों में रहेंगे तब तक उन्हें भोजन, उपचार, पेयजल आदि की पूरी सुविधा दी जाएगी। राज्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित एसडीएम पवई अशोक ओहरी से बाढ राहत के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी ली। श्री ओहरी ने बताया कि यदि वर्षा नही हुई तो एक-दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। बाढ पीडितों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
कार्यपालन यंत्री पीएचई बाढ से प्रभावित सभी हैण्डपम्पों की सफाई कराकर उनका शुद्धिकरण करा रहे हैं। बीएमओ पवई द्वारा सुनवानी, हरदुआ खम्हरिया, सिमरिया तथा मडवा में डाक्टरों का दल तैनात किया गया है। उनके पास पर्याप्त दवाए उपलब्ध हैं। राज्यमंत्री ने सिहासर, कोनी तथा सांटाबुद्धसिंह का भी दौरा किया। उन्होंने लोगों से कहा कि आमजनता किसी तरह से भयभीत न हों। बाढ की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। प्रशासन को बाढ की स्थिति से निपटने के लिए पूरे निर्देश दिए गए हैं। सुनवानी तथा सिमरिया में होमगार्ड जवान नावों के साथ तैनात हैं। पुलिस, राजस्व, ग्रामीण विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगातार राहत और बचाव का कार्य कर रहे हैं। मडवा में बनाए गए राहत शिविर में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उचित मूल्य की दुकानों में पर्याप्त खाद्यान्न भण्डारित करा दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं। भ्रमण के दौरान नायब तहसीलदार रैपुरा निकेत चैरसिया, नायब तहसीलदार सिमरिया एम.एस. तोमर, जनपद शाहनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव पुष्प, पवई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.एल. पटेल, बीएमओ डाॅ. चैधरी तथा अन्य अधिकारी उनके साथ रहे।
समाधान आॅनलाईन 2 जुलाई को
पन्ना 29 जून 13/समाधान आॅनलाईन कार्यक्रम 2 जुलाई को शाम 4 बजे से कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र में आयोजित किया जा रहा है। इसमें टेली कान्फ्रेसिंग से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान आवेदकों के आवेदन पत्रों की सुनवाई करके निराकरण करेंगे। बैठक में कृषि आदान, वर्षा की स्थिति, बाढ से बचाव की भी समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया ने सभी अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें