इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में सायना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 जून 2013

इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में सायना

विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी भारत की सायना नेहवाल शानदार जीत के साथ शुक्रवार को इंडोनेशिया ओपन-2013 बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गईं लेकिन पुरुष एकल में अजय जयराम और एमवी गुरुसाई दत्त क्वार्टर फाइनल में हार गए। सायना ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में स्पेन की कारोलिना मार्टिन को 21-16 21-19 से हराया। यह मैच 39 मिनट चला। सायना और मार्टिन के बीच यह पहली भिड़ंत थी।

खिताब बचाने के लिए प्रयासरत सायना का अगले दौर में शनिवार को जर्मनी की दिग्गज खिलाड़ी जूलियन शेंक के साथ होगा। चौथी वरीय शेंक और सायना के बीच अब तक कुल 11 बार भिड़ंत हुई है, जिनमें से आठ बार सायना जीती हैं जबकि तीन बार शेंक ने बाजी मारी है।

पुरुष वर्ग में जयराम को जर्मनी के मार्क ज्वीब्लेर ने 21-16, 21-15 से हराया। यह मैच 34 मिनट चला। दोनों के बीच यह तीसरी भिड़ंत थी। इससे पहले दोनों एक-एक बार विजयी रहे थे। गुरुसाई को इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो ने 19-21 21-11 21-10 से हराया। यह मैच एक घंटे छह मिनट चला। गुरुसाई और टॉमी के बीच यह चौथी भिड़ंत थी। टॉमी तीन बार विजयी रहे हैं जबकि एक बार गुरुसाई जीते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: