वरिष्ठ पत्रकार बलराज मेहता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह गुर्दा रोग से पीड़ित थे। उनके परिवार ने यह जानकारी गुरुवार को दी। वह 92 वर्ष के थे। मेहता का निधन बुधवार को हुआ। उन्होंने अंग्रेजी दैनिक 'पैट्रियट' से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। इस वर्ष 18 मई को वह 92 वर्ष के हो गए थे।
अर्थजगत की पत्रकारिता में उन्हों ख्याति अर्जित की। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस सहित कई समाचारपत्रों के लिए काम किया था। नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में शनिवार को शाम पांच बजे मेहता को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोकसभा आयोजित होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें