गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स खुद को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योग करना पसंद करती हैं। वेबसाइट 'हफिंगटनपोस्ट डॉट कॉम' के मुताबिक स्पीयर्स ने कहा, "मुझे योग पसंद है। इन दिनों मैं बहुत ज्यादा योग कर रही हूं। यह मेरे लिए हर तरह के तनावों व अन्य परेशानियों से निकलने का जरिया है।" वैसे ब्रिटनी को हमेशा से योग करना पसंद नहीं था।
उन्होंने कहा, "जब मैंने पहली बार योग किया तो मुझे इसमें जरा भी मजा नहीं आया। मुझे लगता है कि इसके लिए आपको एक अच्छा प्रशिक्षक मिलना जरूरी है। कोई ऐसा व्यक्ति जिससे आप जुड़ सकें।" ब्रिटनी ने कहा कि यदि आपको सही प्रशिक्षक मिल जाए तो आपके लिए योग का प्रभाव चमत्कारिक हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें