अमेरिका में भारतीय कंपनियों का निवेश 11 बिलियन डॉलर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जुलाई 2013

अमेरिका में भारतीय कंपनियों का निवेश 11 बिलियन डॉलर.

अमेरिका में भारतीय कंपनियों की ओर से किए जा रहे निवेश का आंकड़ा 11 बिलियन डॉलर (करीब 66,242 करोड़ रुपये) के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। और तो और, निवेश की इस प्रक्रिया में यहां 1 लाख से ज्यादा नई नौकरियां बहाल हुई हैं।

'इनवेस्टिंग इन अमेरिका, हाउ इंडिया हेल्प्स क्रिएट अमेरिकन जॉब्स' नाम की इस रिपोर्ट को यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल ने तैयार किया है। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि किस तरह से यूएस इकॉनमी को भारत के साथ द्विपक्षीय और व्यापारिक रिश्ते रखने से फायदा हो रहा है।

गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में अमेरिकी डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट विलियम बर्न्स ने कहा था कि 2000 से 2010 के बीच अमेरिका में भारतीयों की ओर से किया गया डायरेक्ट इनवेस्टमेंट 200 मिलियन डॉलर से बढ़कर 5 बिलियन डॉलर हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं: