असम में पुलिस ने मानव तस्कर से पांच बच्चों को मुक्त करवाया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जुलाई 2013

असम में पुलिस ने मानव तस्कर से पांच बच्चों को मुक्त करवाया.

असम पुलिस ने मानव तस्करी के एक रैकेट का भंडाफोड़ कर उत्तरी असम के रांगिया रेलवे स्टेशन से पांच बच्चों को मुक्त करवाया.  

वे नयी दिल्ली के लिए एक ट्रेन में सवार होने वाले थे.
सूत्रों ने बताया कि संदेह होने पर पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की जिसमें एक लड़की भी थी. उनके साथ बशीर अली नाम एक व्यक्ति था और वे सभी नयी दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन में सवार होने वाले थे.

पूछताछ में पता चला कि बच्चों को मानव तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. इन बच्चों की उम्र 13 से 15 साल के बीच थी और वे आदिवासी एवं अल्पसंख्यक समुदाय के थे. उन्हें दिल्ली में रोजगार दिलाने के लालच से ले जाया जा रहा था. बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं: