बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया जिले के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर परिसर और उसके पास हुए सिलसिलेवार बम धमाकों की निन्दा की और कहा कि इन्हें अंजाम देने वालों को ढूंढ़ निकाला जाएगा तथा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महाबोधि मंदिर परिसर के भीतर और बाहर हुए नौ बम धमाकों के स्थल का दौरा करने के बाद नीतीश ने पत्रकारों से कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है और इसको अंजाम देने वालों को ढूंढ़ निकाला जाएगा तथा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बोधगया पवित्र स्थान है और यहां से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है। ऐसी जगह इस प्रकार की घटना को अंजाम देना निंदनीय है।
नीतीश ने कहा कि महाबोधि मंदिर को लेकर पहले से भी सतर्कता और ऐहतियात बरतने की कार्रवाई होती रही है। मंदिर के बाहर सुरक्षा इंतजाम हैं और मंदिर परिसर के अंदर भी क्लोज सर्किट टीवी लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के भीतर चार स्थानों पर विस्फोट हुए हैं। मंदिर परिसर के बाहर भगवान बुद्ध की 80 फुट की प्रतिमा के पास एक बम विस्फोट हुआ है। वहां लगाया गया एक बम फट नहीं सका जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है। नीतीश ने बताया कि एक अन्य बोधि मंदिर जिसमें करमापा रहते हैं, वहां बच्चों के स्कूल के पास दो बम विस्फोट किए गए । उसके आगे एक मैदान में रखा गया एक बम नहीं फटा जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें