दिल्ली विश्वविद्यालय में जारी होगी छठी, सातवीं कट-ऑफ सूची - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 जुलाई 2013

दिल्ली विश्वविद्यालय में जारी होगी छठी, सातवीं कट-ऑफ सूची


दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए उम्मीद अभी बरकरार है। विश्वविद्यालय 15 जुलाई को छठी और 17 जुलाई को सातवीं कट-ऑफ सूची जारी करेगा।  डीयू की रजिस्ट्रार अल्का शर्मा ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है, "रिक्त सीटों को भरने के लिए हमने कॉलेजों को छठी और सातवीं सूची जल्द जारी करने के लिए सूचित किए हैं।" कॉलेजों को अनुसूचित जाति और जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग या शारीरिक रूप से अक्षम और अन्य आरक्षित सीटों में नामांकन पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।

विश्वविद्यालय के आरक्षण नीति का पालन न कर पाने की स्थिति में कॉलेज के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। वक्तव्य के मुताबिक, "कॉलेजों से अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए पात्रता का मानदण्ड सामान्य श्रेणी के छात्रों की अपेक्षा 10 फीसदी कम करने की मांग की गई है।" पांचवीं कट आफ सूची जारी किए जाने के बाद 23 कालेजों में वाणिज्य विषय, 12 में अंग्रेजी और 14 में अर्थशास्त्र विषय की सीटें रिक्त हैं।

किरोड़ीमल कॉलेज, हंस राज, दौलत राम, श्री वेंकेटेश्वर और कमला नेहरू में विभिन्न विषयों में सीटें रिक्त हैं। कमला नेहरू कॉलेज की प्राचार्य मिनोती चटर्जी ने बताया, "हम जल्द ही वाणिज्य और अंग्रेजी की छठी सूची जारी करेंगे। वाणिज्य के लिए कट-ऑफ 93.25 फीसदी है।" उन्होंने कहा, "हम पत्रकारिता की भी छठी सूची जारी कर रहे हैं। इसकी पांचवीं सूची अंतिम सूची थी। नए कट-ऑफ में यह 0.50 फीसदी नीचे आ गया है।"

कोई टिप्पणी नहीं: