हिल्टन होटल्स की मालकिन और मशहूर सामाजिक हस्ती पेरिस हिल्टन बेवर्ली हिल्स इलाके में तेज रफ्तार से अपनी ब्ल्यू बेंटले कार चलाती पकड़ी गईं। एक पुलिस अधिकारी ने 40 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाले क्षेत्र में हिल्टन को 68 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से कार चलाने के जुर्म में उन्हें रोक लिया।
वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट काम' के अनुसार, हिल्टन को रिहायशी इलाके में तेज रफ्तार कार न चलाने की चेतावनी के साथ ट्रैफिक टिकट देकर छोड़ दिया गया। हिल्टन इन दिनों अपना संगीत करियर शुरू करने की तैयारियों में व्यस्त हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें