सरकार के गठन से पहले विधायकों द्वारा वित्तीय सौदा . - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 जुलाई 2013

सरकार के गठन से पहले विधायकों द्वारा वित्तीय सौदा .

झारखण्ड  विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) ने आज आरोप लगाया कि राज्य में झारखण्ड  मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस की नई प्रस्तावित गठबंधन सरकार के गठन से पहले कुछ विधायकों द्वारा बड़ा वित्तीय सौदा किया गया है।

झाविमो के सांसद डाक्टर अजय कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कुछ विधायकों ने करोड़ों रूपये मांगे और उन्हें दिये गये हैं। इसके अलावा, क्षामुमो और कांग्रेसी नेता कोयला, लोक निर्माण और सड़क जैसे महत्वपूर्ण विभागों के लिए लड़ रहे हैं जबकि कई निर्दलीय विधायक प्रस्तावित सरकार को समर्थन के एवज में समक्षौते के लिए दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि उन्होंने इन गतिविधियों के बारे में शुक्रवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को एक पत्र लिखा है।

1 टिप्पणी:

संजय चवान ने कहा…

कुछ होना जाना नहीं हे ? भारत में विशेषाधिकार नाम के शब्द पर राज नेताओ का अधिकार हे ? तभी तो भारत में लोकत्रंत ( ठोकशाही ) हे -भारत निर्माण ऐसे ही होता हे ?