अनूप चेतिया को 16 जुलाई को दिल्ली लाया जा सकता है. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 जुलाई 2013

अनूप चेतिया को 16 जुलाई को दिल्ली लाया जा सकता है.

बांग्लादेश की जेल में बंद उल्फा के स्वयंभू महासचिव अनूप चेतिया को आगामी 16 जुलाई को नई दिल्ली लाया जा सकता है। बांग्लादेश ने इस बात का संकेत दिया है कि चेतिया को दोनों देशों के बीच होने वाली गृह सचिव स्तर की वार्ता से एक या दो दिन पहले भारत भेजा जा सकता है। गृह सचिव स्तर की वार्ता यहां 18-19 जुलाई को होगी।

अधिकारियों ने बताया कि चेतिया को नई दिल्ली लाया जाएगा और सरकार के साथ शांति वार्ता कर रहे उल्फा के स्वयंभू प्रमुख अरविंद राजखोवा से राष्ट्रीय राजधानी में आने के लिए कहा गया है ताकि वह चेतिया से मुलाकात कर सके। असम पुलिस का एक दल भी नयी दिल्ली आएगा ताकि वह चेतिया को हिरासत में ले सके। चेतिया पर हत्या, अपहरण और फिरौती के मामले दर्ज हैं। उल्फा नेता ने ढाका की अदालत ने दो आवेदन दिए थे। इनमें से एक आवेदन में उसने बांग्लादेश में शरण की याचिका वापस लेने तथा दूसरी में भारत भेजे जाने का आग्रह किया था।

चेतिया को 1997 में बांग्लादेश में गिरफ्तार किया गया था। सीमा पार घुसपैठ, फर्जी पासपोर्ट और अवैध रूप से विदेशी मुद्रा रखने के मामले में उसे वहां सात साल की सजा दी गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: