चीनी सेना एकबार फिर भारतीय सीमा में घुस आई. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जुलाई 2013

चीनी सेना एकबार फिर भारतीय सीमा में घुस आई.

चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर चीनी सेना भारतीय सीमा घुस आई। लेह-लद्दाख के चुमर इलाके में घुसकर चीनी सेना ने भारतीय सेना के लगाए सिक्यूरिटी कैमरों को भी तोड़ दिया। चीनी फौज ने सेना के बनाए कुछ अस्थाई ढांचों को भी गिरा दिया। पिछले 3 महीने में दूसरी बार भारतीय सीमा में चीन ने घुसपैठ की है। इससे पहले अप्रैल-मई में भी चीनी सेना ने दौलत बेग ओल्डी सेक्टर के चुमर इलाके में ही घुसकर अपने अस्थाई कैंप स्थापित कर दिए थे। यही नहीं, उन्होंने वहां पर जो बोर्ड लगाया था, उस पर लिखा था कि ये चीन का इलाका है और आप चीन में हैं।

ताजा घुसपैठ की घटना 17 जून की है। उस दिन चीनी सैनिकों ने घुसपैठ के बाद चुमार में लगे कैमरों को तोड़ दिया। ये कैमरे हाई रेज्यूलेशन के थे। भारतीय सेना ने अप्रैल में इन कैमरों को वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी LAC पर चीनी सैनिकों की निगरानी के लिए लगाया था। इस घुसपैठ की सूचना खुफिया एजेंसियों ने सरकार को दी थी। इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है। वहीं सरकार इस पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है। ताजा घटना के बाद 3 जुलाई को दोनों देशों की फौज के बीच हुई फ्लैग मीटिंग में ये मुद्दा उठाया गया। सबूत के तौर पर टूटे हुए कैमरे भी दिखाए गए।

गौरतलब है कि अप्रैल-मई में भी चीन की सेना ने दौलत बेग ओल्डी सेक्टर एलएसी का उल्लंघन किया था। इस घटना से दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था, लेकिन भारतीय दबाव के बाद आखिरकार चीनी सैनिक वहां से हट गए थे। हालांकि, भारत को चीनी सरकार की ये बात जरूर माननी पड़ी थी कि इस इलाके में भारतीय सैनिकों की भी मौजूदगी नहीं होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: