अधिकांश आवेदनों का मौके पर निराकरण
कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा के द्वारा आज आहूत की गई जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त अधिकांश आवेदनों का निराकरण मौके पर उनका द्वारा किया गया। आवेदिका संगीता ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह होने के उपरांत गैस टंकी प्रदाय की गई थी किन्तु बासौदा की ऐजेन्सी द्वारा कनेक्शन नही दिया जा रहा है ततसंबंध में क्षेत्र के एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकृत किया गया है। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान निःशक्त प्रेमनारायण हल्के सिंह और आसमांबी को निःशक्तता पेंशन स्वीकृति के आदेश प्रदाय किए गए वही निःशक्त रामभरोसे को वजन नापने की मशीन महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से प्रदाय की गई। आवेदक ने बताया कि इससे मेरा रोजगार चल रहा है। बीपीएलधारी स्व0हरिराम अहिरवार का राशन कार्ड उनकी पत्नि सुमित्रा बाई के नाम करने की भी कार्यवाही की गई। त्योंदा तहसील के ग्राम लहरावदा के कोटवार छोटे लाल ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि सेवा भूमि पर गांव के सम्पन्न व्यक्ति द्वारा कब्जा कर लिया गया है उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री ओझा ने संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार को आवश्यक कार्यवाही शीघ्र सम्पादित कराने के निर्देश दिए। निकाय क्षेत्रों के अनेक आवेदकों द्वारा शहरी स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करायें जाने हेतु आवश्यक फार्म उपलब्ध नही होने की शिकायत की जिस पर जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी को निकाय क्षेत्रों में शीघ्र फार्म उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान श्रीमती विमलेश पाण्डेय की वृद्धावस्था पेंशन बढायें जाने और श्रीमती कपूरी बाई को राष्ट्रीय परिवार सहायता के तहत उपलब्ध कराई जाने वाली आर्थिक सहायता की कार्यवाही शीघ्र सम्पादित कराने के भी निर्देश दिए गए। नटेरन विकासखण्ड के ग्राम बींझ के निवासी निःशक्त जमना अहिरवार ने वैशाखी प्रदाय करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया कलेक्टर श्री ओझा ने आवेदक को मौके पर वैशाखी की व्यवस्था कराते हुए प्रदाय की और आवेदक से निःशक्तता पेंशन के संबंध में पूछताछ की। आवेदक ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि पेंशन उसे मिल रही है। ग्राम खामूखेड़ी की श्रीमती पुष्पा बाई ने इलाज हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर शीघ्र कार्यवाही करने हेतु चिकित्सक को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जन सुनवाई के कक्ष में अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी, एसडीएम श्री अविनाश तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री जयप्रकाश शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद थे।
स्कूली विद्यार्थियों को अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण
बासौदा अनुविभाग क्षेत्र के अधिकारी द्वारा आपसी समन्वय से एकत्रित की राशि से गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क अभ्यास पुस्तिकाएं (कापियां) वितरण की कार्यवाही आज कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा के द्वारा कराई गई। बासौदा के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सांस्कृतिक कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि सभी बच्चे स्कूल आएं और उन्हें गुणवत्तापूर्वक शिक्षा दी जायें के स्थानीय स्तर पर सकारात्मक प्रयास होने चाहिए। अनुविभाग में विद्यार्थियों को निःशुल्क अभ्यास पुस्तिका वितरण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह अनुकरणीय पहल है इस प्रकार के कार्य जिले के अन्य अनुविभागों में भी होने चाहिए की और सकारात्मक विचार किए जायेंगी। कलेक्टर श्री ओझा ने शिक्षकों से आग्रह किया कि गांव का एक भी बच्चा जो स्कूल जाने लायक है वह स्कूल जाने से वंचित न रहें। राज्य शासन द्वारा शिक्षा के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है जो योजनाएं बच्चों के लिए क्रियान्वित हो रही है का उन्हें अक्षरशः लाभ मिले इस और भी शिक्षकगण विशेष ध्यान देंगे। जिला पंचायत के सीईओ श्री शशिभूषण सिंह ने कहा कि सरकार बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, डेªस, साइकिल और मध्यान्ह भोजन प्रदाय करा रही है वही अनुविभागीय प्रशासन द्वारा बच्चों को निःशुल्क कापियां वितरण करने का जो दायित्व उठाया है वह अनुकरणीय है इससे पहले बासौदा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री ओ0पी0श्रीवास्तव ने बताया कि गतवर्ष 25 हजार कापियां स्कूली बच्चों को प्रदाय की गई थी इस वर्ष भी सभी दर्ज बच्चों को पांच-पांच कापियां निःशुल्क प्रदाय की जायेगी। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे स्कूलवार बच्चों की संख्या की सूची उपलब्ध करा देवे ताकि कापियों उनको उपलब्ध कराई जा सकें इसी प्रकार की अपेक्षा उन्होंने प्रदाय की जाने वाली कापियों के वितरण के संदर्भ में व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन बासौदा जनपद सीईओ श्री विशाल सिंह ने और आगंतुकों के प्रति तहसीलदार श्री रविशंकर राय ने आभार व्यक्त किया।
सहायता राशि का चेक भेंट किया
उत्तराखण्ड में आयी प्राकृतिक आपदा के पीडि़तों को बासौदा के पत्रकारों ने आपसी सहयोग से संग्रहित की गई राशि 18 हजार एक सौ रूपए का और चेक कलेक्टर श्री ओझा को ने भेंट किया। इसी प्रकार सुभाष निकेतन स्कूल के संचालक श्री अखिलेश श्रीवास्तव ने संस्था के बच्चों द्वारा संग्रहित की गई राशि 15 हजार रूपए का भी चेक कलेक्टर श्री ओझा को बासौदा के सर्किट हाउस में भेंट किया। इस अवसर पर सम्मानीय पत्रकारगणों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
कुपोषण पर नजर रखें
कलेक्टर श्री ओझा ने बासौदा अनुविभाग क्षेत्र के अधिकारियों की बैठक बासौदा के सर्किट हाउस में मंगलवार को आहूत की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य, पेयजल और आंगनबाड़ी इत्यादि के माध्यम से मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं का संबंधितों को शत्प्रतिशत लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित हों। कलेक्टर श्री ओझा ने क्षेत्र में कुपोषण पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अतिकुपोषित बच्चों को एनआरसीएच में भर्ती अनिवार्य रूप से करायें और उनके माता-पिता को मिलने वाली राशि मुहैया कराई जायें उन्होंने कम वजन के और अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य पर सतत् नजर रखने की भी अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने बासौदा के लिए बनाएं जाने वाले बायपास लिंक रोड़ की अब तक की कि गई कार्यवाही की समुचित जानकारियां लेकर जिला मुख्यालय पर लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, पीएचई, खाद्य विभाग, जल संसाधन विभाग के कार्यो की भी समीक्षा की।
शिविर की तिथि में परिवर्तन, अब 12 जुलाई को
मानसिक रूप से अविकसित निःशक्तजनों के मेडीकल बोर्ड में प्रमाण पत्र प्रदाय करने हेतु शिविर की तिथि में परिवर्तन किया गया है। सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक ने बताया कि मानसिक रूप से अविकसित निःशक्तजनों के मेडीकल बोर्ड में प्रमाण पत्र प्रदाय करने संबंधी आयोजित शिविर जनपद पंचायत विदिशा में रखा गया था जो अपरिहार्य कारणों से तिथि में परिवर्तन करते हुए दिनांक 10 जुलाई के स्थान पर 12 जुलाई को शिविर का आयोजन किया जायेगा। स्थान एवं समय वही रहेगा।
जिले मंें 491.2 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज
जिले में अब तक 491.2 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है जबकि उक्त अवधि में गतवर्ष 82.8 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई थी। मंगलवार नौ जुलाई को जिले में 18.9 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई है। ज्ञातव्य हो कि जिले की सामान्य वर्षा 1133.8 मि0मी0 है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलों में स्थापित वर्षामापी यंत्रों में तहसीलवार अब तक दर्ज की गई वर्षा की जानकारी इस प्रकार से है। विदिशा तहसील में 432.6 मि0मी0, बासौदा में 695.2 मि0मी0, कुरवाई में 506 मि0मी0, सिरोंज में 289 मि0मी0, लटेरी में 342 मि0मी0, ग्यारसपुर में 573 मि0मी0, गुलाबगंज में 641 मि0मी0 और नटेरन में 451 मि0मी0 वर्षा दर्ज की जा चुकी है। मंगलवार नौ जुलाई को जिले की सिरोंज तहसील को छोड़कर बाकी सातों तहसीलों में वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विदिशा में 27 मि0मी0, बासौदा में 68 मि0मी0, कुरवाई में सात मि0मी0, लटेरी में एक मि0मी0, ग्यारसपुर में 32 मि0मी0, गुलाबगंज में तीन मि0मी0 और नटरेन तहसील मंे 13 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें