टीम इंडिया श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंचा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 जुलाई 2013

टीम इंडिया श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंचा.

टीम इंडिया ने श्रीलंका को 81 रन से हराकर ट्राई सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मुकाबला श्रीलंका के साथ गुरुवार को खेला जाएगा।

पहले बल्लेबाजी करके टीम इंडिया ने 29 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए, जिसके बाद बारिश आ गई और डकवर्थ लुइस तकनीक का इस्तेमाल करना पड़ा। 

टीम इंडिया के सिर्फ तीन ही विकेट गिरे थे, जिसका फ़ायदा टीम इंडिया को हुआ और श्रीलंका को 26 ओवर्स में 178 रनों का लक्ष्य मिला। मुश्किल पिच पर टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इस स्कोर को श्रीलंका के लिए नामुमकिन बना दिया पूरी टीम 96 रनों पर आउट हो गई और टीम इंडिया बोनस अंक हासिल कर फाइनल में पहुंच गई।

कोई टिप्पणी नहीं: