खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल गिराया जा रहा है:राजनाथ सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जुलाई 2013

खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल गिराया जा रहा है:राजनाथ सिंह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुकत प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल में खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल गिराया जा रहा है जबकि देश की एकता एवं अखंडता पर प्रहार करने वाले तत्व महिमामंडित किये जा रहे है। 
      
सिंह ने यहां बगहा पुलिस फायरिंग और उत्तराखंड में बिहार के पीडितों को राहत नहीं पहुंचाये जाने के मामले को लेकर 24 घंटे के लिये अनशन पर बैठे विधान परिषद् में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का अनशन समाप्त कराने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि संप्रग सरकार के कार्यकाल में सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों का मनोबल गिराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैसे तत्व जो देश की एकता और अखंडता को अघात पहुंचा रहे है उन्हें महिमामंडित करने में कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है।  
     
भाजपा अध्यक्ष ने इशरत जहां मुठभेड़ की ओर इशारा करते हुये कहा कि केन्द्रीय जांच व्यूरो (सीबीआई) और केन्द्रीय खुफिया एजेंसी (आईबी) को इस मामले में आमने-सामने खड़ा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि खुफिया एजेंसी के साथ इस तरह के व्यवहार किये जा रहे है मानो वे अपराधी हों। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में इस तरह की बढ़ती प्रवृति से सुरक्षा और खुफिया एजेंसी का मनोबल गिरा है जो देश की एकता एवं अखंडता के लिये अच्छी बात नहीं है।  

कोई टिप्पणी नहीं: