जयराम रमेश माओवादियों की धमकी के बावजूद झारखंड जायेंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जुलाई 2013

जयराम रमेश माओवादियों की धमकी के बावजूद झारखंड जायेंगे.

केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश माओवादियों की कथित धमकी के बाद भी इस सप्ताह आखिर तक झारखंड जायेंगे। संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा (एसजेएमएम) नामक संगठन के विद्रोहियों ने कथित रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत को फोन किया था और उनसे कहा था कि वह ग्रामीण विकास मंत्री को बताएं कि वह राज्य के समस्याग्रस्त क्षेत्रों का दौरा नहीं करें।

रमेश झारखंड के समस्याग्रस्त जनजातीय क्षेत्रों में जाते रहते हैं जहां उनके ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा कई कार्यक्रम लागू किए जा रहे हैं। लातेहर और उसके आसपास के जिलों में हत्याओं और अपहरणों के लिए जिम्मेदार एसजेएमएम पूर्व माओवादियों का संगठन है। 

मंत्रालय के सूत्रो ने कहा कि रमेश चाईबासा में कोल्हान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने 20 जुलाई को झारखंड जायेंगे। माओवादी धमकी के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, खतरा हो तो भी आपको काम करना होता है।

यह धमकी ऐसे समय में आयी है जब छत्तीसगढ़ में हाल ही में माओवादियों ने कई शीर्ष कांग्रेस नेताओं की हत्या कर दी। उसके बाद रमेश ने उन्हें आतंकवादी कहा था।

कोई टिप्पणी नहीं: